Mauganj News: मऊगंज जिले में होली पर पागल कुत्ते का आतंक, 5 लोगों पर किया हमला
मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के खटखरी में होली के बीच पागल कुत्ते का हमला, पांच घायल, दो गंभीर रीवा रेफर

Mauganj News: मऊगंज जिले में होली के दिन पागल कुत्ते का आतंक देखने को मिला है जहां कुत्ते के हमले से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन दो गंभीर घायलों को रीवा रेफर किया गया है.
यह पूरा घटनाक्रम जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खटखरी गांव से सामने आया है जहां होली की खुशियों के बीच उस वक्त दहशत फैल गई जब एक पागल कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया, घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के खटखरी की है जहां कुत्ते ने एक-एक कर पांच ग्रामीणों को काट लिया.
पागल कुत्ते ने सबसे पहले राजेश जायसवाल को निशाना बनाया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए, इसके बाद कुछ दूर पर स्थित खुशी नंद और फिर शिव कलिया साकेत सहित अन्य लोगों को निशाना बनाया, शिव कलिया साकेत घर पर नहा रही थी तभी कुत्ता घर के अंदर घुस गया और उन पर हमला कर दिया.
दो गंभीर घायलों को किया गया रीवा रेफर
कुत्ते के हमले से एक-एक कर घायल हुए पांच लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज लाया गया, जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने राजेश जायसवाल और शिव कलिया साकेत को हालत गंभीर होने के चलते रीवा रेफर कर दिया है, घटना के बाद गांव में भय का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं.





