Maihar Road Accident: मैहर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में दो चालकों की मौत

Maihar Road Accident: शनिवार को मैहर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। नादन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वेडा गांव के पास एक ट्रक और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों में फंसे चालकों के शवों को बाहर निकाला। मृतक मैहर जिले के ही रहने वाले थे।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा नेशनल हाईवे-30 पर भेड़ा गांव के पास हुआ। जहां एक ट्रक और पिकअप वैन आपस में बुरी तरह टकरा गईं। इस घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। टक्कर किन परिस्थितियों में हुई इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा।
दोनों चालक मैहर जिले के थे निवासी
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले दोनों चालकों की पहचान मैहर के खोंदिरा गांव निवासी जंग बहादुर लोधी 36 वर्ष और मैहर के देवधरा तालाब इलाके के निवासी राज चौरसिया 22 वर्षीय के रूप में हुई है। इन दोनो चालकों की मौत से उनके परिवारों में गहरा शोक छा गया है।
पुलिस कर रही जांच
हादसे की खबर मिलते ही नादन थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी की और वाहनों से चालकों के शवों को बाहर निकाला। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।
Read Also: Singrauli News: सिंगरौली पुलिस की कार्रवाई, 2 लाख रुपए की चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार





