Madhya PradeshRewa news

सतना में EOW का बड़ा एक्शन; सहकारी समिति प्रबंधक के घर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

WhatsApp Group Join Now

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद इलाके में शनिवार सुबह रीवा EOW ने एक बड़ा अभियान चलाया। आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में कार्रवाई करते हुए EOW ने सुबह करीब 5 बजे जसो थाना क्षेत्र के सिजहटी गांव में अमकुई समिति प्रबंधक सुरेंद्र सिंह बघेल के घर पर छापा मारा। इस अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों की एक बड़ी टीम मौजूद थी। फिलहाल EOW की टीम प्रबंधक की आय, संपत्ति और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

सुबह- सुबह गाँव पहुची EOW की टीम

सुबह करीब 5 बजे जब पूरा गांव शांत था तब सिझती गांव में EOW टीम के पहुंचने से इलाके में हलचल मच गई। सहकारी समिति के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह बघेल के घर पहुंचकर टीम ने उन आरोपों की जांच शुरू की। जिनमें कहा गया है कि उन्होंने अपनी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति जमा कर ली है। यह जांच कड़ी सुरक्षा के बीच की जा रही है जहां अधिकारी प्रबंधक की आय और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं।

आय और संपत्ति के स्रोतों की जांच

EOW के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सहकारी समिति के प्रबंधक की आय और संपत्ति से जुड़े मामलों की जांच करना है। टीम फिलहाल अपने पास मौजूद दस्तावेजों और संपत्ति के रिकॉर्ड की समीक्षा कर रही है। उनकी संपत्ति और उसके स्रोतों के बारे में पूरी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। अभी तक मिली संपत्ति के कुल मूल्य या अभियान के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। EOW द्वारा जांच पूरी करने और आधिकारिक बयान जारी करने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।

Read Also: Singrauli News: कंचन ज्वेलर्स लूटकांड का आखिरी आरोपी गिरफ्तार, चेन्नई से लौटते ही पुलिस ने दबोचा

जरूर पढिए

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!