MP Bhopal News: प्रशासन पर भड़के सांसद आलोक शर्मा! 751 करोड़ खर्च फिर भी नहीं बचा बड़ा तालाब
अंधाधुंध अतिक्रमण के कारण बड़ा तालाब 31 किमी से घटकर सिर्फ 9 किमी रह गया, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने इस मुद्दे को लेकर प्रशासन से तीखे सवाल दागे। MP Bhopal News

MP Bhopal News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की शान और पहचान माने जाने वाला “बड़ा तालाब” अब अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहा है। सोमवार को हुई High Level Meeting में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि जो तालाब कभी करीब 31 किलोमीटर के एरिया में फैला था, वह अब सिमटकर महज 8 से 9 किलोमीटर का रह गया है। बैठक के दौरान भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने Collector कौशलेंद्र विक्रम सिंह सहित अन्य Administrative Officers से इस मामले में जवाब मांगा और तालाब के घटते दायरे को लेकर गंभीर चिंता जताई।
31 स्क्वायर किमी से 9 km का रह गया भोपाल बड़ा तालाब
भोपाल के बड़ा तालाब संरक्षण को लेकर हुई हाई Level Meeting में बताया गया कि अब बड़ा तालाब 31 किमी का नहीं रह गया है, बल्कि महज 8 से 9 किमी ही बचा है। किनारों को फार्म हाउसों ने दबा लिया है। बैठक के दौरान सांसद आलोक शर्मा ने कलेक्टर से पूछा कि अब तक अतिक्रमण हटाने के लिए NGT ने कितने आदेश जारी किए और उनमें से कितने आदेशों का पालन किया गया।
अब तक कुल 751 करोड़ रुपए किए गए खर्च
वर्ष 1995 से 2004 के बीच भोज वेटलैंड प्रोजेक्ट के अंतर्गत लगभग 247 करोड़ रुपए खर्च किए गए। इसके बाद 2007 से 2012 तक संरक्षण और अन्य कार्यों के लिए करीब 150 करोड़ रुपए, वहीं, 2013 से 2018 के दौरान लेक फ्रंट डेवलपमेंट के नाम पर
216 करोड़ रुपए, साल 2019 में तालाब संरक्षण के लिए 125 करोड़ रुपए, वर्ष 2023-24 में लगभग 9 करोड़ रुपए खर्च किए गए, वर्ष 2025-26 के बजट में भोज वेटलैंड संरक्षण के लिए 4 करोड़ रुपए की राशि तय हैं।
इस तरह अलग-अलग योजनाओं और वर्षों में किए गए खर्च को मिलाकर अब तक तालाब पर कुल 751 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि खर्च हो चुकी है।





