MP BJP New State President: मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ तेज, दिल्ली भेजे गए 20 नाम
MP BJP Pradesh Adhyaksh: मध्य प्रदेश भाजपा को जल्द मिलने वाला है नया प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली भेजी गई 20 नाम की सूची, 4 सांसद और 16 विधायकों का नाम शामिल
MP BJP New State President: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लगातार एक के बाद एक अपने जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की जा रही है, लेकिन अब प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ तेज हो चुकी है, पार्टी के द्वारा प्रदेश के कोने-कोने से संघर्षशील एवं जुझारू नाम की एक लिस्ट बनाई गई है जिनके नाम अब दिल्ली भेजे जा चुके हैं.
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और अब वह एक्सटेंशन मोड पर चल रहे हैं, जल्द ही मध्य प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है जिसके लिए 20 नाम की सूची दिल्ली भेजी गई है.
4 सांसद और 16 विधायक के नाम
मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए कुल 20 नाम दिल्ली भेजे जा चुके हैं रायशुमारी के बाद पार्टी के द्वारा अलग-अलग क्षेत्र से कुल चार सांसद और 16 विधायकों का नाम चयन के लिए दिल्ली भेजा गया है माना जा रहा है कि जल्द ही मध्य प्रदेश भाजपा को नया बॉस यानी प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लिस्ट में सांसद-विधायक के अलावा भी कुछ ऐसे नाम है जो कई वर्षों से पार्टी के कामकाज में लगे हुए हैं, माना जा रहा है कि इस बार फिर से भाजपा कोई चौंकाने वाला नाम घोषित कर सकती है.
ALSO READ: MP New Excise Policy: मध्य प्रदेश में लागू होने जा रही नई आबकारी नीति अब इतनी महंगी होगी शराब