Madhya Pradesh

MP Cough Syrup Case: 4 महीने बाद एक और बच्चे की मौत, नागपुर एम्स में चल रहा था इलाज

बैतूल में चार महीने पहले कफ सिरप सेवन के बाद बीमार पड़े तीसरे बच्चे की भी इलाज के दौरान मौत हो गई.

WhatsApp Group Join Now

MP Cough Syrup Case: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में कफ सिरप पीने के बाद बीमार पड़े 4 वर्षीय हर्ष यदुवंशी की इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए नागपुर के एम्स ले गए थे, जहां पिछले चार महीनों से उसका उपचार एम्स अस्पताल में चल रहा था.

परिजनों के मुताबिक, कुछ महीने पहले कफ सिरप सेवन करने के बाद हर्ष की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. हालत नाजुक होने पर उसे तुरंत नागपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने लगातार उसका इलाज किया. हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद रविवार रात करीब 9 बजे हर्ष ने दम तोड़ दिया.

MP Cough Syrup Case: 4 महीने बाद एक और बच्चे की मौत

मिली जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के परासिया में डॉ. एस.एस. ठाकुर के यहां इलाज के दौरान बच्चे को खांसी की दवा दी गई थी. दवा पीने के कुछ समय बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई.

परिजन पहले से ही इस दवा को बच्चे की खराब होती सेहत का कारण बताते रहे हैं. हालांकि बच्चे की मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा.

यह भी पढ़ें: IAS Manoj Srivastava Statement: ब्राह्मणों पर एमपी के पूर्व अपर मुख्य सचिव के बयान से खलबली

4 महीने से बच्चा नागपुर एम्स में था-MP Cough Syrup Case

चार महीने से बच्चा अस्पताल में भर्ती था. मामले की पुष्टि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज हुसामड़े ने की है. उन्होंने बताया कि नागपुर में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

यह भी पढ़ें: MP News: Gopal Bhargava का बड़ा बयान, ब्राम्हणों के खिलाफ बन रहे सारे नियम

बच्चे के चाचा श्याम यादववंशी ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि हर्ष की मौत हो चुकी है. उसका पोस्टमार्टम नागपुर में कराया गया. इसके बाद सोमवार शाम को बैतूल जिले के टिकारी गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया.

यह भी पढ़ें: MP Bhind Viral Video: भोलेनाथ के नाम पर मांग रहे थे भिक्षा, बैग से मिले उर्दू कागजात, स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!