लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया सरपंच
MP News: जनपद पंचायत कार्यालय के बाहर सरपंच रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, लोकायुक्त ने ट्रैप कर रंगे हाथों दबोचा

MP News: मध्यप्रदेश में आए दिन Lokayukta action की खबरें सामने आती रहती हैं. लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त द्वारा कार्रवाई करते हुए कई अधिकारी और कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी रिश्वतखोर बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से सामने आया है, जहां रिश्वत लेते हुए एक सरपंच को लोकायुक्त संगठन सागर की टीम ने bribe लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है.
सरपंच ने मांगी थी 11 हजार की रिश्वत
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के शाहनगर जनपद पंचायत के चौपरा गांव निवासी 48 वर्षीय किसान नंदलाल राठौर ने Lokayukta कार्यालय सागर में चौपरा गांव के सरपंच जगत आदिवासी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. अपनी शिकायत में किसान ने बताया कि उसकी 1 हेक्टेयर जमीन में खेती करने के लिए सिंचाई का कोई साधन नहीं है.
किसान ने Kapildhara Yojana के अंतर्गत कूप निर्माण के लिए आवेदन किया था, जिसे स्वीकृति भी मिल चुकी थी. यह कार्य मनरेगा योजना के तहत होना था, लेकिन सरपंच जगत आदिवासी ने कूप निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए 11 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी.
MP News: होली पर यात्रियों को झटका! थम सकते हैं बसों के पहिए, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
5 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया सरपंच
शिकायत मिलने के बाद Sagar Lokayukta team ने मामले की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर 25 फरवरी 2026 को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपये देने के लिए फरियादी को सरपंच के पास भेजा गया. रिश्वत की रकम लेने के लिए सरपंच जगत आदिवासी ने किसान को शाहनगर जनपद पंचायत कार्यालय बुलाया.
Mauganj News: मऊगंज कलेक्टर संजय जैन का बड़ा एक्शन, एक साथ 68 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया नोटिस
जैसे ही सरपंच ने रिश्वत के पैसे लिए, वहां पहले से मौजूद Lokayukta टीम ने उसे red handed पकड़ लिया. लोकायुक्त ने आरोपी सरपंच जगत आदिवासी के खिलाफ भष्ट्राचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत corruption case दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है.
MP Bhopal News: प्रशासन पर भड़के सांसद आलोक शर्मा! 751 करोड़ खर्च फिर भी नहीं बचा बड़ा तालाब





