Madhya PradeshmauganjRewa news

Rewa Bhopal Special Train: यात्रियों के लिए खुशखबरी, होली पर रीवा से भोपाल तक दौड़ेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

त्योहार के दौरान भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रीवा से रानी कमलापति और भोपाल के बीच स्पेशल ट्रेनों (Rewa Bhopal Special Train) को दी मंजूरी

WhatsApp Group Join Now

Rewa Bhopal Special Train: होली के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है. इन ट्रेनों से रीवा, भोपाल और रानी कमलापति के बीच होली के समय  यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

रीवा–भोपाल रूट पर चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 02192/02191 को रीवा और रानी कमलापति के बीच एक-एक ट्रिप के लिए चलाया जाएगा. यह ट्रेन 28 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे रीवा से रवाना होगी. वहीं रानी कमलापति से रात 22:15 बजे चलकर सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी.

इसके अलावा गाड़ी संख्या 02186/02185 को दो ट्रिप के लिए चलाने का निर्णय लिया गया है. यह ट्रेन 3 मार्च को दोपहर 12:30 बजे रीवा से रवाना होकर रात 21:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी. उसी दिन रानी कमलापति से रात 22:15 बजे चलकर सुबह 7:30 बजे रीवा आएगी.

यह भी पढ़ें: Mauganj Gang Rape Case: प्री बोर्ड परीक्षा देने जा रही नाबालिक किशोरी से चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

वहीं गाड़ी संख्या 01704/01703 भोपाल और रीवा के बीच एक ट्रिप के लिए चलाई जाएगी. यह ट्रेन 5 मार्च की सुबह 10:30 बजे भोपाल से रवाना होकर रात 20:45 बजे रीवा पहुंचेगी. इसके बाद रीवा से रात 22:20 बजे वापस भोपाल के लिए रवाना होगी.

यह भी पढ़ें: MP News: मंत्री कैलाश विजयवर्गी को बर्खास्त करने की मांग, कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत का गंभीर आरोप

Rewa Bhopal Special Train के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत

रेलवे की इस पहल से होली के समय सफर करना आसान होगा और त्योहार पर अपने घर लौटने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: MP News: SDM Alka Ikka का बुलडोजर एक्शन, खुद ढहा दी अवैध कॉलोनियां

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!