नौकरी

SEBI Recruitment 2024: सेबी में 97 ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, जल्द ही आवेदन करें

SEBI Recruitment 2024: 97 ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) के पदों पर भर्ती (SEBI Grade A Recruitment 2024) के लिए संक्षिप्त अधिसूचना 14 मार्च 2024 को जारी, आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर आवदेन कर सकेंगे

SEBI Recruitment 2024: भारतीय प्रतिभूति तथा विनिमय बोर्ड (SEBI) ने जनरल लीगल आइटी इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) रिसर्च और आधिकारिक भाषा विभागों में कुल 97 ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) के पदों पर भर्ती (SEBI Grade A Recruitment 2024) के लिए संक्षिप्त अधिसूचना 14 मार्च 2024 को जारी की. अप्लिकेशन प्रक्रिया 13 अप्रैल 2024 से शुरू होनी है. कैंडीडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर आवदेन कर सकेंगे.

SEBI Grade A Recruitment 2024: सेबी में सहायक प्रबंधक भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है. SEBI ने ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की जनरल, लीगल, आइटी, इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल), रिसर्च, आधिकारिक भाषा विभागों में भर्ती टोटल 97 असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती की जानी हैअप्लिकेशन प्रक्रिया 13 अप्रैल 2024 से शुरू होनी है और अप्लिकेशन फीस 1000 रुपये निर्धारित किया गया है.

CBI Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक में स्नातक के लिए 3000 पदों पर भर्ती, 27 मार्च तक करें आवेदन

सेबी में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) के पदों पर भर्ती (SEBI Grade A Recruitment 2024) के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है. बोर्ड द्वारा 14 मार्च 2024 को जारी नोटीफिकेशन के अनुसार जनरल, लीगल, आइटी, इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल), रिसर्च और आधिकारिक भाषा विभागों में कुल 97 असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती की जानी है.

SEBI Grade A Recruitment 2024: इस दिन शुरू होगा आवेदन 

ऐसे में जो कैंडीडेट सेबी ग्रेड ए ऑफिसर भर्ती (SEBI Grade A Recruitment 2024) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, sebi.gov.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल 2024 से शुरू होनी है. हालांकि, लास्ट डेट की जानकारी सेबी द्वारा जारी की गई संक्षिप्त अधिसूचना में नहीं दी गई है.

Agniveer Bharti: मध्य प्रदेश में अग्निवीर योजना को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब कॉलेज में ही चयन के लिए दी जाएगी ट्रेनिंग

SEBI Grade A Recruitment 2024: पदों के अनुसार योग्यता

सेबी द्वारा जारी सहायक प्रबंधक भर्ती (SEBI Assistant Manager Recruitment 2024) अधिसूचना के अनुसार जनरल स्ट्रीम के लिए पीजी डिग्री या डिप्लोमा या लॉ/इंजीनियरिंग स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. लीगल स्ट्रीम के लिए लॉ डिग्री आवश्यक है. आइटी के लिए किसी भी ब्रांच में इंजीनियरिंग या किसी भी विषय में स्नातक के साथ कंप्यूटर साइंस या अप्लीकेशन या आइटी में दो वर्षीय पीजी डिग्री होना चाहिए. इंजीनियरिंग स्ट्रीम के लिए इलेक्ट्रिकल में बीई/बीटेक उत्तीर्ण होना आवश्यक है.

इसी प्रकार, रिसर्च स्ट्रीम में ऑफिसर ग्रेड ए भर्ती (SEBI Grade A Recruitment 2024) के लिए उम्मीदवारों को इकनॉमिक्स या कॉमर्स या बिजनेस ऐडमिनिस्ट्रेशन या इकोनॉमीट्रिक्स या अन्य सम्बन्धित विषयों के साथ मास्टर्स डिग्री या पीजी डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए. दूसरी तरफ, आधिकारिक भाषा विभाग में सहायक प्रबंधक पदों के लिए उम्मीदवारों को हिंदी या हिंदी अनुवाद में पीजी के साथ स्नातक में अंग्रेजी एक विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए.

सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 31 मार्च 2024 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के कैंडिडेट्स को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी. अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए वेकेंसी (SEBI Recruitment 2024) नोटीफिकेशन देखें.

RSMSSB Recruitment 2024: स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट पदों की अधिसूचना जारी, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!