Sidhi Singrauli NH39: फिर जगी उम्मीद, मार्च से शुरू हो सकता है निर्माण, NHAI को सौंपी गई जिम्मेदारी
16 साल से खस्ताहाल पड़ी सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे 39 (Sidhi Singrauli NH39) को लेकर बड़ी खबर, सांसद राजेश मिश्रा ने कहा– मार्च से शुरू हो सकता है निर्माण, NHAI को सौंपी गई जिम्मेदारी

Sidhi Singrauli NH39: मध्य प्रदेश के सबसे खस्ताहाल नेशनल हाईवे में से एक सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे 39 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. इस सड़क पर पिछले 16 साल से लोग गड्ढों में सड़क तलाशने को मजबूर हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है और अब अब लोगों की उम्मीदें भी टूटने लगी हैं कि यह हाईवे कभी बन पाएगा.
मार्च में शुरू हो सकता है Sidhi Singrauli NH39 का निर्माण
सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि Sidhi Singrauli NH39 का निर्माण कार्य मार्च महीने से शुरू किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसे प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: Rewa Doctor KD Singh Viral Video: प्रेम जाल में उलझे रीवा के हृदय रोग विशेषज्ञ, पत्नी ने कर दिया इलाज
देवसर बाजार में फ्लाईओवर या बायपास का प्रस्ताव
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के अनुसार, देवसर बाजार क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने के कारण यहां फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव दिया गया है. हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि फ्लाईओवर बनेगा या बायपास के माध्यम से हाईवे निकाला जाएगा. प्रस्ताव संबंधित एजेंसियों को भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Mauganj News: मऊगंज जिले में भीषण हादसा अनियंत्रित होकर पलटी गौतम ट्रैवल्स की बस
अब NHAI बनाएगा Sidhi Singrauli NH39
सांसद ने बताया कि पहले इस सड़क का निर्माण MPRDC द्वारा किया जाना था, लेकिन अब यह जिम्मेदारी NHAI को सौंप दी गई है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस बार NHAI द्वारा कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: MP Budget 2026: एमपी के नए बजट में बड़ा ऐलान, 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती





