Rewa News: रीवा में ई-रिक्शा पर प्रतिबंध, 1 फरवरी से लागू होगा नियम
E-rickshaws banned in Rewa: रीवा जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. जय स्तंभ चौक से अस्पताल चौराहा तक ई रिक्शा प्रतिबंध

Rewa News: रीवा जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई.
बैठक में विशेष रूप से निर्णय लिया गया कि 1 फरवरी से जय स्तंभ चौक से अस्पताल चौराहा तक ई-रिक्शा (टिर्री) पूरी तरह से प्रतिवंधित रहेगा.
ALSO READ: Mauganj News: गणतंत्र दिवस पर फूहड़ता, मऊगंज कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक को दिया नोटिस
इस वजह से लिया गया फैसला
रीवा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई बैठक में यह चर्चा रही कि रीवा शहर की यातायात व्यवस्था में ई-रिक्शा (टिर्री) इन दिनों बाधा बनकर खड़े हो गए, जगह-जगह पर ई-रिक्शा खड़े होकर सवारियां उतारने अथवा बैठाने लगते हैं, जिसके कारण जाम की स्थिति निर्मित होती है, कई बार ई रिक्शा के कारण सड़क दुर्घटनाओं की घटना भी होती है. जिसके कारण रीवा के जय स्तंभ चौक से अस्पताल चौराहा तक ई रिक्शा पर प्रतिबंध रहेगा.
ALSO READ: Mauganj News: जब गृह मंत्री बनेंगे तभी सुरक्षित होंगे प्रदीप पटेल, सुखेंद्र सिंह बन्ना का तंज
1 फरवरी से लागू होगा नियम
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई बैठक में ये फैसला लिया गया है कि 1 फरवरी से जय स्तंभ चौक से अस्पताल चौराहा तक ई-रिक्शा (टिर्री) पर प्रतिबंध रहेगा और यह क्षेत्र ई रिक्शा के लिए नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है, इसी के अलावा बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि अगर यह प्रयोग सफल रहा तो शहर के दूसरे हिस्सों में भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी.






3 Comments