Rewa CM Visit Update: रीवा के गुढ़ में CM मोहन यादव करेंगें भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण
कल सीएम Mohan Yadav रीवा जिले की गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण करेंगे और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे-Rewa CM Visit Update

Rewa CM Visit Update: कल 31 जनवरी को सीएम मोहन यादव रीवा के गूढ़ विधानसभा मे स्थित भैरवनाथ मंदिर के लोकार्पण करेंगें. विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद ध्वज चढ़ाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे.

गुढ़ में स्थित भैरवनाथ मंदिर पूरे विंध्य क्षेत्र में प्रसिद्ध है और श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है. यहां भगवान भैरवनाथ की लगभग 31 फिट ऊंची एकाश्म प्रतिमा है जो शयन मुद्रा में हैं.
यह भी पढ़ें: Mauganj News: मऊगंज विधायक और प्रशासन पर आरोप लगाने वाले अनिल पाण्डेय लल्लू लापता
भैरवनाथ मंदिर के लोकार्पण से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी लाभ होगा. गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह एवं कलेक्टर प्रतिभा पाल ने भ्रमण कर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया साथ ही मंदिर परिसर, मुख्य कार्यक्रम स्थल, पार्किंग स्थल तथा हेलीपैड का भी निरीक्षण किया.
यह भी पढ़ें: Rewa Breaking: रीवा में 1.66 करोड़ बैंक फ्रॉड का खुलासा, बियर बार संचालक और उसके बेटे पर केस दर्ज
विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
सीएम मोहन यादव भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण करेंगे. वे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में ध्वज अर्पित करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा, सीएम मोहन यादव लोकार्पण समारोह के दौरान क्षेत्र में कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे.
यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा में ई-रिक्शा पर प्रतिबंध, 1 फरवरी से लागू होगा नियम






2 Comments