MP News: मध्यप्रदेश के इस शहर को मिली बड़ी सौगात, जल्द दौड़ेंगी 40 AC इलेक्ट्रिक बसें,
हर 5 से 10 मिनट में मिलेगी AC इलेक्ट्रिक बस, जबलपुरवासियों का सफर होगा आसान और आरामदायक-MP News

MP News: जबलपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब शहर में AC इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा शुरू होने जा रही है, जिससे लोगों को आरामदायक और पर्यावरण-अनुकूल सफर मिलेगा. खास बात यह है कि यात्रियों को हर 5 से 10 मिनट में बसें उपलब्ध होंगी, जिससे इंतजार की परेशानी भी खत्म होगी. पहले चरण में 40 बसों का संचालन किया जाएगा.
PM E-Bus Scheme के तहत जबलपुर को मिलेंगी 100 ई-बसें
प्रधानमंत्री ई-बस योजना के अंतर्गत जबलपुर को कुल 100 अत्याधुनिक AC इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं. पहले चरण में 40 बसें जल्द शहर में सेवा शुरू करेंगी. इनका संचालन जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड द्वारा किया जाएगा. इससे शहर के लोगों को पर्यावरण के अनुकूल, आरामदायक और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी.
यह भी पढ़ें: MP Police Leave Portal: मध्यप्रदेश पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी खबर! अब छुट्टी के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन
जबलपुर कठोंदा में बनेगा डिपो और चार्जिंग पॉइंट-MP News
जबलपुर में इलेक्ट्रिक बस सेवा को सुचारू रूप से चलाने के लिए बड़े स्तर पर बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है . शहर के कठोंदा क्षेत्र में करीब 4 एकड़ भूमि पर आधुनिक डिपो और चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है. यहां बसों की पार्किंग, मेंटेनेंस और चार्जिंग की सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी.
यह भी पढ़ें: Rewa CM Visit Update: रीवा के गुढ़ में CM मोहन यादव करेंगें भैरवनाथ मंदिर का लोकार्पण
जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड(JCTSL) द्वारा संचालित इस परियोजना का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है. इलेक्ट्रिक बसों के शुरू होने से न केवल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि यात्रियों को भी आरामदायक और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Rewa Breaking: रीवा में 1.66 करोड़ बैंक फ्रॉड का खुलासा, बियर बार संचालक और उसके बेटे पर केस दर्ज






3 Comments