Rewa News: रीवा की सड़क पर मूसा लिखी स्कॉर्पियो दिखने से हड़कंप., सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
Rewa Mauganj News: रीवा के सिरमौर चौराहे में मूसा लिखी स्कॉर्पियो दिखने से हड़कंप, मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल और मूसा गैंग (Moosa Gang) से जोड़कर तस्वीर को सोशल मीडिया में किया जा रहा वायरल

Rewa News: रीवा की सड़क पर मूसा लिखी स्कॉर्पियो दिखने से उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इसे मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल (Mauganj MLA Pradeep Patel) से जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जाने लगा, दरअसल मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल पिछले लगभग 35 दिनों से अपने विधानसभा क्षेत्र मऊगंज से लापता चल रहे हैं.
मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में विधायक प्रदीप पटेल बार-बार मूसा गैंग (Moosa Gang) का जिक्र करते हैं, उनका एक वीडियो भी सामने आ चुका है जिसमें वह परिवार के लोगों से बात करते हुए यह कह रहे हैं की “कोई घर से बाहर मत निकालना, गेट को लॉक रखना, जो भी सामान चाहिए उसे ऑनलाइन मंगाना, बाहर बिल्कुल मत जाना”.
ALSO READ: Ujjain Car Mela 2026: वाहन खरीद पर मिलेगी 50 प्रतिशत टैक्स छूट, इस दिन से शुरू होगा मेला
परिवार के साथ कमरे में कैद विधायक
मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने पत्रिका को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि उनकी जान को खतरा है, विधायक इतने डरे हुए हैं कि उन्होंने परिवार सहित खुद को भोपाल के सरकारी आवास में कैद कर लिया है, एक माह से परिवार कमरे से नहीं निकल पा रहा है विधायक ने ताला लगा रखा है और सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात है.
मूसा लिखी स्कॉर्पियो का सच.!
सोशल मीडिया में मूसा लिखी एक स्कॉर्पियो की तस्वीर जमकर वायरल की जा रही है, दरअसल रीवा के सिरमौर चौराहा के पास सड़क पर एक स्कॉर्पियो गुजर रही थी, जिसके पीछे मूसा लिखा हुआ था, जिसकी तस्वीर कैमरे में कैद कर इसे सोशल मीडिया में कथित मूसा गैंग का वाहन होने का दावा कर वायरल किया जा रहा है, जब इसकी पड़ताल की गई तब मालूम चला कि इस वाहन का मऊगंज या फिर किसी गैंग से कोई संपर्क नहीं है.
ALSO READ: MP BJP Leader Suicide Case: एमपी में भाजपा नेता ने खाया जहर, मौत से पहले पुलिस को दिया खौफनाक बयान
मऊगंज एसपी दिलीप सोनी ने किया खंडन
मूसा गैंग के संबंध में मऊगंज एसपी दिलीप सोनी से जब सवाल किया गया कि क्या कोई मूसा गैंग मऊगंज में मौजूद है..? जिसके जवाब पर मऊगंज एसपी दिलीप सोनी ने कहा कि “मऊगंज में कोई भी मूसा गैंग नहीं है, जिले में शांति है और किसी भी प्रकार का कोई भय का माहौल नहीं है, मैं इस बात का खंडन करता हूं”.
ALSO READ: MP Lokpath App: 4 दिवस के अंदर विभाग सड़क के गड्ढे करेगा ठीक, बस आपको करना होगा यह काम





