Latest NewsMadhya Pradeshसरकारी योजना

MP DA Hike: होली पर सीएम मोहन का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, 6 किस्तों में होगा एरिया का भुगतान

MP DA Hike News Holi 2026 : मध्य प्रदेश सरकार का होली पर बड़ा तोहफा लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, राज्य सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

WhatsApp Group Join Now

MP DA Hike: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने होली पर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ाने का ऐलान किया है, राज्य की मोहन सरकार ने होली से पहले सरकारी कर्मचारियों के भत्ते में 3% की वृद्धि का ऐलान किया है, जिससे अब मध्य प्रदेश में महंगाई भत्ता 58% हो जाएगा.

एमपी में 55% से बढ़कर 58% हुआ महंगाई भत्ता

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को अब तक 55% प्रतिशत महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) दिया जा रहा था, जिसे होली 2026 में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 3% बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने का ऐलान किया है, यह बढ़ोतरी जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी जिससे राज्य के कर्मचारियों में खुशी की लहर है.

ALSO READ: परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, नाबालिक ने खाया जहर, हालत गंभीर

6 किस्तों में होगा एरियर का भुगतान – MP DA Hike

मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है, उन्होंने होली की शुभकामना देते हुए कर्मचारियों को यह बड़ा तोहफा दिया है, इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने कहा है कि जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक की एरियर राशि कर्मचारियों को एक मुस्त नहीं दी जाएगी, बल्कि यह राशि मई 2026 से शुरू होकर 6 सामान किस्तों में दी जाएगी, जिससे कर्मचारियों को क्रमवार आर्थिक लाभ मिल सकेगा.

ALSO READ: Rewa News: रीवा और मऊगंज जिले में इस दिन बंद रहेगी शराब की दुकान, जिला कलेक्टरों ने जारी किया आदेश

प्रदेश के पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेंशनर्स को भी बड़ी राहत दी गई है क्योंकि आप पेंशन में 58% महंगाई भत्ता (MP DA Hike) दिया जाएगा, जिससे प्रदेश के लाखों पेंशन धारकों को सीधा लाभ पहुंचेगा सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है और कर्मचारियों का हित सर्वोपरि है.

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!