Mauganj News: मऊगंज सिविल अस्पताल में मरीज का सौदा, वीडियो हुआ वायरल
मध्य प्रदेश के मऊगंज स्थित सिविल अस्पताल से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जहां घायल व्यक्ति की जान का सौदा हो रहा है

Mauganj News: एक तरफ परिजन सीना पीट-पीट कर मौत का मातम मना रहे थे और दूसरी तरफ एक निजी अस्पताल का कर्मचारी सिविल अस्पताल के अंदर घुसकर यह कहते हुए घायल व्यक्ति की जान का सौदा कर रहा था कि आज संडे है संजय गांधी अस्पताल बंद होगा।
यह तस्वीर है मऊगंज सिविल अस्पताल की जो एक कड़वी सच्चाई को उजागर कर रही है, कि मऊगंज जिले में किस कदर गरीबों की जान का सौदा होता है, यहां कोई व्यक्ति ₹1000 में अपना इलाज करवाने आता है तो फिर उसे निजी अस्पताल में भेज कर उससे लाखों रुपए की वसूली कर ली जाती है.
यह आरोप हम नहीं लग रहे हैं बल्कि इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है हाल ही में एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें परिजन मऊगंज के आशीर्वाद हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही और जबरन पैसे मांगने का आरोप लगा रहे थे.
ALSO READ: MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, हटाए जा सकते हैं इन 12 जिलों के कलेक्टर
यह पूरा नजारा उस वक्त सामने आया जब मऊगंज जिले के पन्नी मोड़ ओवर ब्रिज के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बोलेरो और बाइक के बीच हुई टक्कर में अनिल प्रजापति ओवर ब्रिज के बीच में बने गैप से 40 फीट नीचे सर्विस लाइन में गिर गए और उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,,,, वही रामशरण आदिवासी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं.
एक तरफ परिजन सीन पीट-पीट कर अपने घर के सदस्य की मौत का माता मना रहे थे और दूसरी तरफ मऊगंज आशीर्वाद हॉस्पिटल का एक कर्मचारी सिविल अस्पताल के भीतर घुसकर परिजनों को बार-बार यह कह रहा था कि आज संडे है संजय गांधी अस्पताल बंद होगा इसे आशीर्वाद हॉस्पिटल ले चलो.
मऊगंज सिविल अस्पताल में रेफर एंड अर्न का खेल वर्षों से चल रहा है और इसमें खुद सिविल अस्पताल के कई कर्मचारी भी शामिल है जो घायल मरीजों की सूचना निजी अस्पतालों को देकर मोटी रकम कमाते हैं. और यह खेल रात दिन बराबर चलता है कई बार तो सिविल अस्पताल मऊगंज के द्वार पर इस निजी अस्पताल की एंबुलेंस को खड़ी कर मरीजों की खेप आशीर्वाद हॉस्पिटल में ढोई जाती है.
ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज जिले में 7 उचित मूल्य की दुकान संचालन का सुनहरा अवसर, जानिए आवेदन की प्रक्रिया
यह तस्वीर मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के गृह जिले की है जो यह बताती है की मऊगंज ही नहीं बल्कि रीवा सहित पूरे मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था किस कदर चौपट है. और यहां किस कदर सरकारी अस्पतालों में दलाल सक्रिय हैं जो आम लोगों की जिंदगियां का सौदा करते हैं और उसके बदले मोटी रकम कमाते हैं.
फिलहाल इस घटना में लौर थाना क्षेत्र के नौढिया नंबर एक निवासी अनिल प्रजापति की दर्दनाक मौत हुई और रामशरण आदिवासी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं जिन्हें परिजन इलाज के लिए रीवा ले गए.





