Madhya PradeshmauganjRewa newsनौकरी

Mauganj News: मऊगंज जिले की निशु पांडेय ने किया कमाल, सेना में सब-लेफ्टिनेंट पद पर हुआ चयन

Mauganj Nishu Pandey Sub Lieutenant: मऊगंज जिले की निशु पांडेय का सेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर हुआ चयन, फिर एक बेटी ने जिले सहित पूरे प्रदेश का नाम किया रोशन

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मऊगंज जिले में फिर एक बेटी ने पूरे जिले के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है, हाल ही में समीक्षा द्विवेदी का यूपीएससी में चयन हुआ था और अब मऊगंज जिले की निशु पांडेय सब-लेफ्टिनेंट (Nishu Pandey Sub Lieutenant) के पद पर चयनित होकर अपने परिवार सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

मऊगंज जिले के हनुमना तहसील क्षेत्र अंतर्गत बिरहा प्रयागदत्त निवासी एसपी पांडेय जो की दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं, दिल्ली में ही निशु पांडे की शिक्षा दीक्षा हुई और फिर निशु ने सेना में जाने का फैसला लिया और अब निशु का चयन भारतीय सेना में सब लेफ्टिनेंट (Sub Lieutenant) पद पर हुआ है, जिससे उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर है, इस अवसर पर निशु के पिता एसपी पांडेय और बाबा बृजकिशोर पांडेय ने भी खुशी जाहिर की है.

ALSO READ: UPSC Result 2025: मऊगंज जिले की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने किया प्रदेश का नाम रोशन, यूपीएससी में हासिल की 56वीं रैंक

सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहती थी निशु

निशु पांडेय की बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में काफी रुचि थी, लेकिन निशु सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहती थी, जिसके लिए उन्होंने पूरी लगन और निष्ठा के साथ तैयारी की और अब जाकर उनका सेना में भर्ती होने का सपना साकार हो गया.

निशु एक सामान्य और मध्यमवर्गीय परिवार से है, 1 वर्ष पहले निशु की बड़ी बहन का भी सिलेक्शन सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है और अब निशु पांडेय को भी बड़ी उपलब्धि मिली है.

ALSO READ: Mp News: पंचायत शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के समान मिलेगा वेतनमान

 

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!