Jabalpur Murder Case: इंश्योरेंस के पैसों के लिए गर्भवती पत्नी की हत्या, हादसा दिखाने वाहन से कुचलवाया

Jabalpur Murder Case: मध्य प्रदेश के जबलपुर में हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां इंश्योरेंस का पैसा पाने के लिए पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को सुपारी देकर मौत के घाट उतरवा दिया, पुलिस के मुताबिक पति ने 5 लाख में अपनी पत्नी की सुपारी दी और फिर स्कूटी से जाते समय पत्नी को ट्रक से कुचलवाकर मरवा दिया.
24 साल की कविता चौधरी जो मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की रहने वाली थी, लेकिन 2022 में पाटन के रहने वाले प्रयास पांडे से उसकी मुलाकात हुई और फिर मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया, प्रयास पांडे स्टांप वेंडर है 2024 में दोनों ने लव मैरिज कर ली, शादी के बाद दोनों जबलपुर आकर भेड़ाघाट इलाके में रहने लगे.
ALSO READ: MP Sub Engineer Recruitment 2026: 1700 पदों पर फिर शुरू आवेदन, 13 अक्टूबर से भरें फॉर्म
Jabalpur Kavita Chaudhary Murder Case
शादी के बाद पति प्रयास पांडे को मालूम चला की पत्नी कविता चौधरी ने अपने नाम से कई इंश्योरेंस ले रखे हैं और मौत के बाद इंश्योरेंस के पैसे प्रयास पांडे को मिल जाएंगे, इसी लालच में प्रयास पांडे ने अपने दोस्तों के साथ कविता के मौत की साजिश रची. इस पूरे मामले में प्रयास के दोस्त मानसिंह ने अपने अन्य तीन साथियों के साथ एक लोडिंग वाहन 11 महीने के एग्रीमेंट पर लिया, इसी वाहन से उन्होंने कविता के हत्या का प्लान बनाया.
4 सितंबर को हुई थी हत्या
कविता चौधरी 4 सितंबर को अपनी एक्टिवा स्कूटी लेकर घर से निकली थी. इसी दौरान पति प्रयास पांडे और मानसिंह ने आरोपियों को कविता की लोकेशन बताई, आरोपियों ने लोडिंग वाहन से पहले एक्टिव को टक्कर मारी और फिर जानबूझकर कविता के सर के ऊपर से वाहन चढ़ा दिया और फरार हो गए. पुलिस ने सुपारी लेने वाले तीनों आरोपी रामजी चौधरी, धनीराम चौधरी और विक्रम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. जबकि आरोपी पति प्रयास पांडे एवं सहयोगी दोस्त मानसिंह अब भी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.
ALSO READ: रीवा SDM ऑफिस में वकील का अनोखा विरोध, कपड़े उतारकर जताई नाराजगी; वीडियो वायरल
गर्भवती थी कविता चौधरी
पुलिस के मुताबिक कविता चौधरी 2 महीने की गर्भवती थी. उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि आगे चलकर उसके साथ क्या होने वाला है. जानकारी के अनुसार कविता ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर प्रयास पांडे से प्रेम विवाह किया था. लेकिन पैसे की लालच ने प्रयास पांडे को हैवान बना दिया और उसने इस पूरी घटना को अंजाम दिया





