Madhya Pradesh

MP News: IAS संकेत भोंडवे को बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली में मिला अतिरिक्त प्रभार

WhatsApp Group Join Now

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने 2007 बैच के आईएएस अधिकारी और नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आईएएस संकेत भोंडवे (IAS Sanket Bhondve) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ मध्य प्रदेश भवन, नई दिल्ली में आवासीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस नियुक्ति को सिंहस्थ मेले की तैयारियों और केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निजी सचिव रह चुके हैं भोंडवे

आईएएस संकेत भोंडवे इससे पहले दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निजी सचिव (PS) के रूप में काम कर चुके हैं। लंबे समय तक केंद्र सरकार में काम करने के कारण उन्हें दिल्ली की प्रशासनिक व्यवस्था और विभिन्न मंत्रालयों की कार्यप्रणाली का अनुभव है। माना जा रहा है कि इसी अनुभव को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें आवासीय आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।

ALSO READ: MP Lokayukta Raid: पुलिस हेड कॉन्स्टेबल पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, 8 टीमें कर रहीं जांच

सिंहस्थ की तैयारियों में निभा सकते हैं महत्वपूर्ण भूमिका

उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ मेले की तैयारियों को लेकर मध्य प्रदेश सरकार विभिन्न स्तरों पर काम कर रही है। सिंहस्थ मेले के लिए नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग नोडल विभाग है। ऐसे में विभाग के आयुक्त होने के नाते संकेत भोंडवे की जिम्मेदारी पहले से ही महत्वपूर्ण है।अब दिल्ली में आवासीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद वे सिंहस्थ से जुड़ी योजनाओं और केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के बीच समन्वय में भी भूमिका निभा सकते हैं।

केंद्र में लंबित योजनाओं को लेकर बढ़ेगा समन्वय

मध्य प्रदेश सरकार की कई योजनाओं और परियोजनाओं में केंद्र सरकार के मंत्रालयों की भूमिका होती है। ऐसे में दिल्ली में राज्य के आवासीय आयुक्त की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जाती है। आईएएस संकेत भोंडवे (IAS Sanket Bhondve) के पास केंद्र सरकार में काम करने का अनुभव है। उम्मीद जताई जा रही है कि वे राज्य की लंबित और संचालित परियोजनाओं से संबंधित मामलों में विभिन्न मंत्रालयों के साथ समन्वय करेंगे। इससे योजनाओं की स्वीकृति और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

ALSO READ: MP Lokayukta Action: 3,000 रुपए की रिश्वत लेते वनकर्मी गिरफ्तार, सरकारी आवास पर कार्रवाई

रश्मि अरुण शमी की जिम्मेदारी में भी बदलाव

इससे पहले मध्य प्रदेश भवन, नई दिल्ली में आवासीय आयुक्त की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी के पास थी। नई व्यवस्था के तहत उन्हें दिल्ली में विशेष आयुक्त (समन्वय) का कार्य सौंपा गया है। वहीं, आईएएस संकेत भोंडवे (IAS Sanket Bhondve) नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त के अपने वर्तमान दायित्वों के साथ आवासीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!