Madhya Pradesh

Indore News: गरबा पंडाल में 15 साल की लड़की को धक्का देने का आरोप, BJP नेता पर POCSO केस

WhatsApp Group Join Now

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें कांकेश्वरी गरबा पंडाल में 15 साल की एक लड़की को धक्का देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में बीजेपी नेता कमल चौहान जो जीजाबाई मंडल से जुड़े हैं लड़की को धक्का देते और उसे पंडाल से बाहर जाने के लिए कहते हुए दिख रहे हैं। लड़की के मना करने के बावजूद कि उसे न छुएं वह बार बार उसे धक्का देते रहते हैं। लड़की के साथ आए परिवार के सदस्यों और वहां मौजूद अन्य लोगों ने उनके इस बर्ताव का विरोध किया।

वायरल वीडियो में लड़की कहती रही- मुझे मत छुओ

वहां मौजूद एक व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में लड़की को यह कहते हुए सुना जा सकता है “मुझे मत छुओ।” गरबा पंडाल में एक नाबालिग लड़की को धक्का देने और परेशान करने के आरोप में बीजेपी नेता कमल चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हीरा नगर पुलिस ने उन पर POCSO एक्ट और कई अन्य गंभीर कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

वीडियो में दिख रहा है कि कमल चौहान बैरिकेड पार करके लड़की और उसके परिवार के पास पहुंचते हैं जिसके बाद बहस शुरू हो जाती है। बहस के दौरान वह लड़की को पकड़कर धक्का दे देते हैं जिससे वह कुछ फीट दूर चली जाती है। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन विवाद और बढ़ गया। वीडियो में उन्हें अपशब्दों का इस्तेमाल करते और धमकियां देते हुए भी देखा जा सकता है।

Read Also: Hit and Run Scheme: अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने पर मिलेंगे 2 लाख रुपये

गरबा पंडाल में प्रवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद

रिपोर्टों के अनुसार यह घटना गुरुवार रात की है। लड़की अपने परिवार के साथ शहर के पूर्वी हिस्से में आयोजित एक गरबा कार्यक्रम में गई थी। वह गरबा नृत्य में शामिल होना चाहती थी लेकिन उसे प्रवेश करने से रोक दिया गया जिसके चलते आयोजकों के साथ बहस हो गई।

वायरल वीडियो में कमल चौहान को लड़की से वहां से चले जाने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है। लड़की ने उनके इस बर्ताव का विरोध किया और कहा कि उनका व्यवहार बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है और वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी। इसके बाद मामला और बढ़ गया और कमल चौहान को बार बार लड़की को धक्का देते है। उन्होंने लड़की के साथ आए लोगों के साथ भी बहस की।

परिवार और मौजूद लोगों ने किया विरोध

उस समय लड़की के साथ मौजूद लोगों ने कमल चौहान के बर्ताव का विरोध किया। बताया जा रहा है कि इसके बाद बहस और बढ़ गई और इस दौरान उन्होंने और भी गलत व्यवहार किया। बताया जाता है कि लड़की एक गरीब परिवार से है। यह पता नहीं है कि घटना के बाद वह गरबा स्थल पर वापस लौटी या नहीं।

Read Also: Singrauli Earthquake: सिंगरौली में भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!