Madhya Pradesh

भगवान राम-कृष्ण की तुलना कर विवादों में आए धीरेंद्र शास्त्री, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

WhatsApp Group Join Now

Dhirendra Shastri Controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान कृष्ण को लेकर एक विवादित टिप्पणी की है। भगवान राम और भगवान कृष्ण के बीच अंतर बताते हुए उन्होंने कहा “हमारे वाले भगवान खड़े भी होते हैं तो एकदम सीधे होते हैं, धाम भी सीधा है, अयोध्या. तुम्हारे वालों का नाम भी टेढ़ा है, चलते भी टेढ़े हैं और खड़े भी टेढ़े होते हैं।” बागेश्वर बाबा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

भगवान राम और कृष्ण को लेकर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

करैरा में कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान राम और भगवान कृष्ण के शारीरिक स्वरूप की तुलना करते हुए देखे गए। वायरल वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उनके प्रभु सीधे खड़े रहते हैं जबकि ठाकुरजी तीन जगहों से मुड़े हुए हैं। उन्होंने भगवान कृष्ण के बांसुरी बजाने की मुद्रा और वृंदावन धाम के महत्व पर भी बात की।

Read Also: Umaria News: उमरिया में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, 12 स्लैब से भरी पिकअप जब्त, एक गिरफ्तार

बांसुरी और धनुष की तुलना पर शुरू हुआ विवाद

इसके अलावा बांसुरी बजाने की क्रिया की तुलना भगवान राम के धनुष चलाने से करते हुए उन्होंने कहा कि बांसुरी बजाना तो खेल है, लेकिन धनुष चलाना कोई खेल नहीं है। इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है कुछ लोगों का मानना है कि इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है जबकि अन्य का तर्क है कि वह कथा के दौरान बस हंसी मजाक के अंदाज में बात कर रहे थे। वहीं उनके बयानों का विरोध भी शुरू हो गया है।

धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई

हालांकि उसी वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि वह ठाकुर जी के विरोधी हैं। वह बस हंसी मजाक और हल्के फुल्के अंदाज में बात कर रहे थे। फिलहाल बाबा बागेश्वर की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Read Also: MP News: स्थापना दिवस पर मंत्री संपतिया उइके ने युवतियों के साथ किया नृत्य, महिलाओं संग खेली कबड्डी

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!