Madhya Pradesh

सिंगरौली में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आए स्कूटी सवार दंपत्ति, महिला की मौत

WhatsApp Group Join Now

Singrauli Accident: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। मोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चटका पुल पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने स्कूटी पर जा रहे एक दंपत्ति को कुचल दिया। इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रेलर ट्रक के ड्राइवर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायल व्यक्ति को मोरवा के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े : Jabalpur Accident: जबलपुर में ढाबे के बाहर 3 युवकों को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!