Mauganj News: मऊगंज जिले में प्रसुताओं के साथ बड़ा धोखा, नवजात बच्चों को लेकर लगा रहीं दफ्तर का चक्कर
मऊगंज जिले के तीन विकासखंड की लगभग 3700 महिलाओं को नहीं मिला प्रसूति सहायता राशि, नवजात बच्चों को लेकर दफ्तर का चक्कर लगाने को मजबूर महिलाएं

Mauganj News: मऊगंज जिले में प्रसुताओं के साथ सरकार ने बड़ा धोखा कर दिया, जिसके कारण दिसंबर महीने से अब तक 3700 से अधिक महिलाएं प्रसूति सहायता राशि पाने के लिए दर-दर भटक रही है, दरअसल सरकार की योजना के अनुसार प्रसव के बाद महिलाओं को भरपूर पोषण देने के उद्देश्य से प्रसूति सहायता राशि दी जाती है, लेकिन दिसंबर 2024 से 3700 महिलाओं को यह राशि अब तक नहीं मिल पाई है.
नवजात बच्चों को लेकर भटक रही महिलाएं
जिले के मऊगंज, हनुमना, नईगढ़ी विकासखंड अंतर्गत लगभग 3700 से अधिक महिलाएं ऐसी है जो प्रस्तुत सहायता राशि पाने के लिए नवजात बच्चों को लेकर अस्पताल और दफ्तरों का चक्कर लगा रही है, इसमें से 850 से अधिक महिलाओं ने परेशान होकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है, इसके बाद अब इन शिकायतों का संतुष्ट पूर्वक निराकरण करने में विभाग को पसीना आ रहा है.
यह है नियम
कुपोषण से मुक्ति दिलाने सहित प्रसव के बाद महिलाओं को पूरा प्रोटीन मिल सके इसके उद्देश्य से सरकार प्रसव के बाद महिलाओं को उनके खाते में पैसे भेजती हैं लेकिन दिसंबर 2024 से 3700 से अधिक महिलाएं भटक रही हैं सरकार के नियम अनुसार गरीबी रेखा (BPL) में आने वाली महिलाओं को प्रसूति सहायता योजना के तहत 10,600 रुपए मिलते हैं वही गरीबी रेखा से ऊपर आने वाली महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना (JSY) अंतर्गत ₹1400 की आर्थिक मदद की जाती है.
ALSO READ: MP Weather Forecast: मध्यप्रदेश का 7 डिग्री तक लुढ़का पारा, बर्फ़ीली हवाओं ने गिराया एमपी का तापमान
मऊगंज जिले की 3700 महिलाओं को अब तक नहीं मिली राशि
मऊगंज जिले के नईगढ़ी, हनुमना और मऊगंज विकासखंड अंतर्गत आने वाली लगभग 3700 महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें प्रसूति सहायता राशि अब तक नहीं मिली है और महिलाएं लगातार दफ्तरों का चक्कर लगाने को मजबूर है, और लगभग 850 से अधिक महिलाएं सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर अपने हक की मांग कर रही है, यह मुद्दत तब चर्चा में आया जब मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव टीएल बैठक दौरान स्वास्थ्य विभाग में पेंडिंग सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संबंध में चर्चा कर रहे थे.
विकासखंड | महिलाओं की संख्या (लगभग) |
मऊगंज | 1000 |
नईगढ़ी | 1200 |
हनुमना | 1500 |
3 Comments