Madhya Pradesh
Dewas News: अवैध शराब मामले में आबकारी विभाग पर गिरी गाज, तीन आबकारी कर्मचारी निलंबित

WhatsApp Group
Join Now
Dewas News: देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब से जुड़ी एक घटना के बाद हरदा आबकारी विभाग के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमर सिंह बघेल, आबकारी आरक्षक कृष्णपाल सिंह डोडियार और आबकारी आरक्षक अरुण कुमरे को तिमरनी इलाके में नियमित निरीक्षण और निगरानी न कर पाने के कारण निलंबित किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी ने कही यह बात
इस कार्रवाई से हरदा आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है। हरदा के जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि निलंबित किए गए तीनों अधिकारियों ने “उनका फील्ड में नियंत्रण न होना यही कहा जा सकता है।”





