Madhya Pradesh

Dhar News: धार में 4.43 करोड़ का गांजा बरामद, 3,345 पौधे नष्ट, आरोपी फरार

WhatsApp Group Join Now

Dhar News: मध्य प्रदेश पुलिस नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगाम कसने के लिए कई कदम उठा रही है। इसी कोशिश के तहत पुलिस ने धार जिले में बड़े पैमाने पर गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 4.43 करोड़ रुपये है।

कपास और तुअर की फसलों के बीच छिपाकर गांजे की खेती

13 अक्टूबर को राजगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि चौबारा गांव के पास एक जंगली इलाके में कपास और तुअर की फसलों के बीच छिपाकर गांजे की खेती की जा रही है। इस जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और गांजे के 3345 पौधों को नष्ट कर दिया। इन पौधों का कुल वजन 3695 किलोग्राम था जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 4.43 करोड़ रुपये है।

दो दिनों तक चला सघन अभियान

ASP पारुल बेलापुरकर ने बताया कि SHO समीर पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने धार और झाबुआ जिलो की सीमा से लगे जंगली इलाके में दो दिनों तक सघन अभियान चलाया। जिसके दौरान गांजे के ये अवैध पौधे जब्त किए गए। आरोपी राजू भूरिया फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और इस काम में शामिल पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

नशीले पदार्थों के खिलाफ यह अभियान पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशों पर और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा तथा एसडीओपी सरदारपुर विश्वदीप सिंह परिहार की देखरेख में चलाया गया।

Read Also: Ujjain News: सिंहस्थ की जमीन पर चला बुलडोजर, हरियाणा सेवा आश्रम की चार मंजिला इमारत ध्वस्त

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!