Madhya PradeshmauganjRewa news

Mauganj News: मऊगंज की नशा सौदागर लेडी डॉन और सिंघम को 10 साल की सजा

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मऊगंज में पिछले 25 सालों से नशे के अवैध काले कारोबार को संचालित करने वाली लेडी डॉन, उसके बेटे एवं सहयोगी सिंघम को न्यायालय ने 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट संदीप श्रीवास्तव की अदालत ने प्रत्येक आरोपी पर 1-1 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है. जुर्माना अदा नहीं करने पर उन्हें 1-1 वर्ष का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा.

ALSO READ: MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में बड़ा फेरबदल, 8 IPS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

190 सीसी कफ़ सिरप के साथ पुलिस ने किया था गिरफ्तार

प्रकरण की पैरवी कर रहे अपर लोक अभियोजक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि 9 अप्रेल 2024 को मऊगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चाक मोड़ ओवरब्रिज के पास कुछ लोग नशीली कफ सिरप लेकर खड़े हैं. तत्कालीन पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के मार्गदर्शन में SDOP अंकिता सूल्या ने थाना प्रभारी अनिल काकडे सहित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की थी. इस दौरान एक व्यक्ति भाग निकला जबकि तीन आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया. 

तलाशी के दौरा सफेद प्लास्टिक की बोरी से कोडीन फॉस्फेट युक्त अनारेक्स कफ सिरप की 190 सीलबंद शीशियां बरामद हुई. पुलिस ने इस मामले में लेडी डॉन मूर्तिदेवी शर्मा उर्फ पंडिताईन (57), अशोक शर्मा उर्फ बेलैती (28) और उमेश कुमार सेन उर्फ सिंघम (38) के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 (सी) और 21 (सी) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था.

विचारण के दौरान अभियोजन ने 11 गवाहों के बयान कराए और 38 दस्तावेज प्रस्तुत किए. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने तथा साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद न्यायालय ने तीनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास और एक-एक लाख रुपए के जुर्माने से दंडित किया.

ALSO READ: Shahdol Bus Accident: शहडोल में भीषण बस हादसा, खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस; 30 से ज्यादा घायल

25 सालों से नशे का कारोबार कर रही थी लेडी डॉन

मऊगंज नगर के वार्ड क्रमांक 2 निवासी मूर्ति देवी शर्मा जिसे पंडिताइन अथवा लेडी डॉन के नाम से जाना जाता था. मूर्ति देवी पिछले 25 सालों से नशे का अवैध कारोबार संचालित कर रही थी. इसके ऊपर आबकारी एक्ट, मारपीट गाली गलौज सहित 25 से अधिक अपराध दर्ज थे, कई वर्षों से यह बेखौफ होकर पेट्रोल पंप के समीप झुग्गी-झोपड़ी में नशे का कारोबार कर रही थी.

इस कारोबार में मूर्ति देवी ने अपने बेटे अशोक शर्मा को भी शामिल किया था, वहीं दूसरी तरफ नशीली कफ सिरप की सप्लाई का काम मऊगंज के पन्नी मोड़ स्थित उमेश सेन उर्फ सिंघम संभालता था, उमेश सेन पहले पन्नी मोड़ सहित मऊगंज में हेयर सैलून संचालित करता था और फिर धीरे-धीरे वह नशे के कारोबार में उतर गया.

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!