Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: मऊगंज एसपी दिलीप सोनी की बड़ी कार्यवाही, नईगढ़ी थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Mauganj News Today: हाई कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना मामले में मऊगंज एसपी दिलीप सोनी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए नईगढ़ी थाना प्रभारी गोविंद तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मऊगंज एसपी दिलीप सोनी (Mauganj SP Dilip Soni) ने माननीय उच्च न्यायालय हाई कोर्ट जबलपुर के निर्देशों की अवहेलना करने के मामले में जिले के नईगढ़ी थाना प्रभारी गोविंद तिवारी को लाइन हाजिर कर आदेश जारी किया है.

मऊगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज मंगलवार को जारी किए गए आदेश के अनुसार यह बताया गया है कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के W.P. 4851/2026 में रमेश कुमार तिवारी विरूद्ध म.प्र.शासन में थाना प्रभारी नईगढ़ी जिला मऊगंज को निर्देश दिये गये थे, तत्संबंध में उप-निरीक्षक गोविन्द प्रसाद तिवारी, थाना प्रभारी नईगढ़ी जिला मऊगंज द्वारा माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशों का पालन न कर अवहेलना करते हुये कर्तव्य के प्रति लापरवाही प्रदर्शित की गई है.

अतः उपरोक्तानुसार उप-निरीक्षक गोविन्द प्रसाद तिवारी, थाना प्रभारी नईगढ़ी जिला मऊगंज को तत्काल प्रभाव से रक्षित केन्द्र, मऊगंज सम्बद्ध किया जाता है एवं उप-निरीक्षक को निर्देशित किया जाता है कि तत्काल रक्षित केन्द्र, मऊगंज में आमद देना सुनिश्चित करें.

ALSO READ: हिंदू नाम बताकर युवती से दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम

विवेक विश्वकर्मा मामले में भी परिजनों ने लगाया था आरोप

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवलहा जलप्रपात में एक दिन पूर्व विवेक विश्वकर्मा नाम के 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद हुआ था, जिस पर परिजनों ने लालगंज मोड पर शव रख चक्का जाम कर दिया था, परिजनों ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की थी, मौके पर मऊगंज एसपी और कलेक्टर भी पहुंचे, एसपी ने कहा जो भी तथ्य सामने आएंगे हम उस पर कार्यवाही करेंगे.

ALSO READ: Rewa News: रीवा के बसामन मामा गौअभ्यारण्य की 2 एकड़ भूमि में लगेगी जड़ी बूटी, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला

Mauganj News: मऊगंज एसपी दिलीप सोनी की बड़ी कार्यवाही, नईगढ़ी थाना प्रभारी लाइन हाजिर

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!