Mauganj News: मऊगंज जिले में कुर्मी समाज के संभागीय अधिवेशन में मृत्यु भोज और कर्मकांड का विरोध..?
मऊगंज जिले में आयोजित हुई कुर्मी समाज के संभागीय अधिवेशन की बैठक, कांग्रेस के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल वा बीजेपी के पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल सहित सैकड़ो लोग रहे मौजूद

Mauganj News: मऊगंज जिले में 8 फरवरी रविवार को मध्य प्रदेश कुर्मी समाज का संभागीय अधिवेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, यह कार्यक्रम मऊगंज नगर स्थित एक मैरिज गार्डन में आयोजित हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश के कोने-कोने से कुर्मी समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए और कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसे लेकर अब पूरे जिले भर में इसकी चर्चा तेज हो गई है.
मृत्यु भोज और कर्मकांड का विरोध..?
मऊगंज जिले में कुर्मी समाज के संभागीय अधिवेशन में मृत्यु भोज और कर्मकांड के विरोध की बात से राजनीति तेज हो गई है, दरअसल इस कार्यक्रम को लेकर दैनिक जागरण अखबार में छपी एक खबर के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान मंच से मृत्यु भोज और कर्मकांड (तेरहवीं) का विरोध किया गया.
बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे कमलेश्वर पटेल
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल सहित, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एलपी पटेल, भाजपा से पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, प्रोफेसर राजमणि पटेल, पूर्व विधायक विद्यावती पटेल, इंजी. कल्पना पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विभा पटेल, आशा पटेल, एड राजेंद्र पटेल, जिला पंचायत सदस्य रामलाल पटेल, मुद्रिका पटेल मऊगंज नगर परिषद अध्यक्ष बृजवासी पटेल, मऊगंज सरदार पटेल संस्थान के अध्यक्ष अमृतलाल पटेल, जिला अध्यक्ष रामखेलावन पटेल सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे.

जातिगत जनगणना के समर्थन में हुई चर्चा
मऊगंज जिले में आयोजित हुई कुर्मी समाज के संभागीय अधिवेशन में जातिगत जनगणना के समर्थन में चर्चा की गई, इसके अलावा मृत्यु भोज और कर्मकांड का विरोध करते हुए शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने की बात कही गई, कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा दहाड़ेगा.
ALSO READ: Free VIP Jyotirlinga Darshan: एमपी के इस ज्योतिर्लिंग में कर सकेंगें फ्री में वीआईपी दर्शन





