MP Bhind Viral Video: भोलेनाथ के नाम पर मांग रहे थे भिक्षा, बैग से मिले उर्दू कागजात, स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा
MP Bhind Viral Video: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भगवा वस्त्र धारण कर साधुओं के भेष में भीख मांग रहे लोगों के बैग से मिले उर्दू कागजात, स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा

MP Bhind Viral Video: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में साधुओं का भेष धारण करके भिक्षा मांगने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें दो लोगों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी, जानकारी के अनुसार यह दोनों लोग भगवान भोलेनाथ के नाम पर भिक्षा मांग रहे थे और जब स्थानीय लोगों ने भगवान भोलेनाथ की पत्नी का नाम पूछा तो कोई जवाब नहीं आया, जिस पर आपत्ति जाहिर करते हुए लोगों ने मारपीट की और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.
यह पूरा घटनाक्रम भिंड बायपास रोड से सामने आया है, कथित तौर पर दोनों लोग भगवा वस्त्र धारण कर साधु के भेष में भगवान भोलेनाथ के नाम पर पैसे की मांग कर रहे थे, इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों को शक हुआ कि यह दोनों साधु नहीं है, जिस पर इन दोनों लोगों से उनके नाम पूछे गए और फिर महाभारत के पात्रों के नाम, रामायण की चौपाई से जुड़े सवाल किए गए, लेकिन जब दोनों लोगों ने जवाब नहीं दिया तो मारपीट शुरू हो गई.
ALSO READ: MP News: एमपी में रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी, Rewa लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
भगवान शंकर की पत्नी का नाम क्या?
भगवा वस्त्र धारण किए यह दोनों लोग भगवान भोलेनाथ के नाम पर घर-घर जाकर भिक्षा की मांग कर रहे थे, जब लोगों ने उनसे सवाल किया कि भगवान शंकर की पत्नी का नाम क्या है.? तो यह दोनों लोग नाम नहीं बता पाए, जिस पर संदेह और अधिक बढ़ता गया और जब आधार कार्ड एवं कागजात चेक किए गए तो बैग से एक उर्दू कागजात मिला, जिस पर बवाल मच गया और दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई.
पुलिस ने नहीं दर्ज किया मामला
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, यह पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में भी आया, लेकिन जानकारी के अनुसार अब तक पुलिस ने इस पूरे मामले पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है और ना ही इन कथित साधुओं ने कोई रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है.






One Comment