MP Employee News: मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, दफ्तर में अटेंडेंस को लेकर आया नया नियम
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा दफ्तर में कर्मचारियों के अटेंडेंस को लेकर नया नियम बनाया गया है जिसके जरिए अब प्रदेश की सरकार दफ्तरों में कर्मचारियों की उपस्थिति पर नजर रखेगी

MP Employee News: मध्य प्रदेश में चुनाव खत्म हो चुके हैं ऐसे में सरकार सभी विभागों को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से नए-नए नियम लागू कर रही है, इसी क्रम में सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नया नियम बनाया गया है. इस नए नियम के मुताबिक अब दफ्तर में कर्मचारियों को सुबह 10:00 से लेकर शाम के 6:00 तक रहना अनिवार्य होगा जिसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी विभागों को निर्देशित किया गया है.
सुबह 10:00 से शाम 6:00 तक चलेगा कामकाज
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अब मनमानी तौर पर कार्यालय आने जाने वाले कर्मचारियों पर लगाम लगाने जा रही है, जिसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से दिशा निर्देश जारी करते हुए प्रदेश के सभी कर्मचारियों को सरकारी दफ्तर में पहुंचने और कार्यालय छोड़ने का समय तय किया है.
इस नियम के मुताबिक अब कर्मचारियों को सुबह 10:00 बजे दफ्तर पहुंचना अनिवार्य होगा इसी के साथ ही कार्यालय छोड़ने का समय शाम 6:00 तक निर्धारित किया गया है अब कर्मचारी सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 तक काम करेंगे.
ALSO READ: MP News: विंध्य में कांग्रेस को बड़ा झटका, नगर परिषद अध्यक्ष समेत 11 कांग्रेसियों ने ज्वाइन की भाजपा
सभी विभागों को दिए गए निर्देश
मध्य प्रदेश सरकार सरकारी कार्यालय में कामकाज को बेहतर बनाने एवं विभागों में शिकायत के निवारण के लिए पहुंचने वाले आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह नए नियम बनाए हैं, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा इस संबंध में सभी विभागों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं और अब सरकार कर्मचारियों के दफ्तर में आने जाने की गतिविधि पर नजर रखेगी.