MP News: होली पर यात्रियों को झटका! थम सकते हैं बसों के पहिए, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन कर रहा सरकार की नई परिवहन नीति का विरोध, मांगे न मामने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

MP News: एमपी में इस बार होली के त्यौहार से पहले यहां के रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सागर में हुई बस ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगर सरकार अपनी New Transport Policy में बदलाव नहीं करती तो होली से पहले सभी यात्री बसों के पहिए थम जाएंगे.
2 मार्च से थम जाएंगे बसों के पहिए
रविवार को मध्य प्रदेश के सागर में बस ऑनर्स एसोसिएशन की अहम बैठक हुई. जिसमें प्रदेश के तमाम जिलों के बस ऑपरेटर पहुंचे और बैठक कर 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल (Bus Strike) पर जाने का ऐलान किया. मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन की प्रांतीय अध्यक्ष संतोष पांडे ने बताया कि सोमवार से हमारे सभी जिला संगठन मुख्यालय स्तर पर नई परिवहन नीति (Transport Policy) के खिलाफ ज्ञापन देंगे.
एसोसिएशन ने सभी बस ऑपरेटर से कहा है कि बस ऑपरेटर 2 मार्च को बारात, तीर्थ यात्रा आदि के लिए एडवांस बुकिंग न लें.
क्या है सरकार की नई परिवहन नीति-MP News
बस ऑनर्स एसोसिएशन के महामंत्री ने बताया कि सरकार नई परिवहन नीति से फिर राज्य परिवहन निगम (State Transport Corporation) को चालू करना चाहती है लेकिन सरकार के पास बसें नही है और न ही सरकार नई बसें खरीदने के स्थित में है.
24 दिसंबर 2025 को परिवहन नीति (Transport Policy Draft) का ड्राफ्ट पेश किया गया था जिसके अनुसार वह मोटर यान अधिनियम (Motor Vehicles Act) में संशोधन करना चाहतें हैं. इससे उनके पास प्राइवेट बसों के परमिट रद्द करने का अधिकार हो जाएगा.
Mauganj News: मऊगंज कलेक्टर संजय जैन का बड़ा एक्शन, एक साथ 68 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया नोटिस
सरकार प्रदेश में कंपनियां बनाकर बसों का संचालन करेगी. सरकार ने ऐसी 7 कंपनियां बनाई हैं. हम लोगों की बसें अटैच की जाएंगी और अनुबंध किया जाएगा. हमें मेंटेनेंस भी उनके हिसाब से करना होगा. अभी किराया 1 रुपए 25 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से है, जिसे 1 रुपए 75 पैसे प्रति किलोमीटर करना चाहते हैं.
MP Bhopal News: प्रशासन पर भड़के सांसद आलोक शर्मा! 751 करोड़ खर्च फिर भी नहीं बचा बड़ा तालाब





