Madhya Pradesh

MP News: धार में तेज रफ्तार ट्रक कंटेनर में घुसा, 3.5 घंटे केबिन में फंसा रहा चालक

इंदौर से मुंबई की तरफ जा रहा ट्रक धार में गणपति घाट में एक कंटेनर में जा घुसा, इस हादसे में चालक केबिन में साढ़े तीन घटें तक फंसा रहा, जिसके बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया (MP News).

WhatsApp Group Join Now

MP News: धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत केराऊ-खलघाट स्थित गणपति घाट पर 21 फरवरी की रात करीब 3:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे कंटेनर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

MP News: कंटेनर में जा घुसा ट्रक, 3.5 घंटे केबिन में फंसा रहा चालक

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चालक को निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया गया। करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा न्यायालय का बड़ा फैसला, हत्या के मामले में पिता-पुत्र को आजीवन कारावास की सजा

Dhar News: इंदौर से मुंबई की ओर जा रहा था ट्रक

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP 09 ZY 7215 इंदौर से मुंबई की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक गणपति घाट पहुंचा, वह आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गया। इस हादसे में ट्रक चालक भानू पिता राम प्रसाद केबिन में गंभीर रूप से फंस गया था।

यह भी पढ़ें: Rewa Crime News: रीवा शहर में 8वीं की छात्रा से सामुहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया जिसके बाद  उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें: AIIMS Bhopal की भूलभूलैया से राहत!, GPS से मिलेगा डॉक्टर तक पहुंचने का सही रास्ता

जरूर पढिए

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!