MP Pension Update: मध्य प्रदेश के 35.56 लाख पेंशनधारकों के खातों में ₹213 करोड़ ट्रांसफर

MP Pension Update: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर ज़िले में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान राज्य की ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना’ के लाभार्थियों को एक बड़ा लाभ पहुँचाया। ‘सिंगल-क्लिक’ सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए, मुख्यमंत्री ने राज्य भर के 35.56 लाख से ज़्यादा पेंशन लाभार्थियों के खातों में सीधे कुल ₹213.41 करोड़ ट्रांसफर किए। इस आर्थिक सहायता का मकसद समाज के ज़रूरतमंद वर्गों को समय पर मदद देना और उनके जीवन को आसान बनाना है।
MP Pension Update: सिंगल क्लिक से सीधे खातों में पहुंची राशि
नरसिंहपुर में हुए इस राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से बटन दबाकर राज्य भर के लाखों वरिष्ठ नागरिकों, ‘कल्याणी’ बहनों (विधवाओं) और दिव्यांग व्यक्तियों के बैंक खातों में एक साथ पेंशन की राशि ट्रांसफर की।
MP Pension Update: नरसिंहपुर से पेंशन की राशि ट्रांसफर
कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के सबसे आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति के आर्थिक और सामाजिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर, ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना’ के तहत 35.56 लाख से ज़्यादा पात्र पेंशनभोगियों के खातों में सीधे ₹213.41 करोड़ की आर्थिक सहायता ट्रांसफर की गई।
MP Pension Update: बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगों को मिलता है लाभ
मध्य प्रदेश सरकार की ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना’ के तहत, राज्य के पात्र वरिष्ठ नागरिकों, ‘कल्याणी’ (विधवा) महिलाओं और दिव्यांग व्यक्तियों को हर महीने आर्थिक सहायता मिलती है। नरसिंहपुर में हुए इस खास कार्यक्रम में सिंगल-क्लिक से फंड ट्रांसफर होने से लाखों परिवारों को सीधे आर्थिक मदद मिल सकी है।
Read Also: MP News: आदिवासियों के घर गिराने पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, अधिकारियों को चेतावनी






2 Comments