Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: पंचायती राज की प्रथम मऊगंज जनपद अध्यक्ष की सांप काटने से मौत, क्षेत्र मे शोक की लहर

पंचायती राज की प्रथम मऊगंज जनपद अध्यक्ष आशा पटेल को सांप ने काट लिया था परिजनों के द्वारा उन्हें उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में ही उनका निधन हो गया

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: नवगठित मऊगंज जिले के पंचायती राज की प्रथम जनपद अध्यक्ष की सांप काटने से मौत हो गई. मौत की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया, पंचायती राज की प्रथम एवं जनपद पंचायत मऊगंज की पूर्व के समय मे दो बार जनपद अध्यक्ष रह चुकी आशा पटेल को सांप ने काट लिया परिजन उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र में मातम छा गया.

बताया जाता है की पूर्व जनपद अध्यक्ष आशा पटेल आज शनिवार की सुबह घर के बगल में रोपा लगवाने जा रही थी तभी घास युक्त मेड़ से निकलने दौरान उनके पैर में सांप काट लिया, घटना की जानकारी लगने पर परिजन उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई.

ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज जिले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 98 किलो गांजा जप्त

दो बार रह चुकी हैं जनपद अध्यक्ष

आशा पटेल दो बार मऊगंज जनपद अध्यक्ष रह चुकी हैं एक बार उन्होंने सामान्य सीट से जनपद अध्यक्ष का चुनाव जीता था उसके बाद दोबारा उन्होंने पिछड़ा वर्ग से चुनाव जीत कर जनपद पंचायत मऊगंज की अध्यक्ष बनी थी. आशा पटेल मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी गांव की निवासी हैं.

ALSO READ: Rewa News: पति खींच रहा था फोटो 400 फीट गहरे जलप्रपात में समाई पत्नी, 3 महीने पहले हुई थी शादी

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!