Madhya PradeshmauganjRewa news

Rewa News: नए साल की सुबह से 2 जनवरी की सुबह तक संजय गांधी अस्पताल में 144 भर्ती, 95 सड़क हादसे, 4 की मौत

Rewa संजय गांधी अस्पताल में 1 जनवरी की सुबह से लेकर 2 जनवरी की सुबह तक कुल 144 मरीज भर्ती  किए गए. इन भर्ती  मरीजों में 95 लोग तो सिर्फ सडक दुर्घटना की वजह से अस्पताल में भर्ती किए गये. 

WhatsApp Group Join Now

Rewa News: रीवा नए साल के जश्न की खुशियाँ कई परिवारों के लिए दर्द में बदल गईं. 1 जनवरी की सुबह से लेकर 2 जनवरी की सुबह तक संजय गांधी अस्पताल रीवा में कुल 144 मरीज भर्ती किए गए. इनमें से  सबसे अधिक 95 लोग सड़क दुर्घटनाओं में घायल होकर पहुंचे तो वहीं 15 से 20 मामले आपसी मारपीट से जुड़े रहे, जिनमें कई को गंभीर चोटें आईं.

नए साल के जश्न मे संजय गांधी अस्पताल में 144 लोग हुए भर्ती

अस्पताल सूत्रों के अनुसार एक्सीडेंट के कारण भर्ती हुए लोगों में चार मरीजों की मौत हो गई. इसके अलावा  घायलों में युवाओं की संख्या अधिक बताई जा रही है. डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को नए साल की रात से ही लगातार आपात सेवाओं में तैनात रहना पड़ा.

ALSO READ: Rewa News: रीवा रेलवे ओवरब्रिज में ट्रक ने मारी 5 को टक्कर, हवा में उछलकर दूर जा गिरे लोग

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की थी कि जश्न मनाते समय संयम बरतें, यातायात नियमों का पालन करें और नशे में वाहन न चलाएं, ताकि खुशियों का यह अवसर किसी के लिए हादसे में न बदले.

ALSO READ: Rewa Night Club में गोलियों की तड़तड़ाहट, कर्मचारी के पेट मे लगी 2 गोली, हालत गंभीर

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!