Madhya Pradesh

Sidhi Accident News: सीधी में बस और कार की भीषण भिड़ंत, महिला समेत 3 की मौत, 5 साल की बच्ची गंभीर घायल

WhatsApp Group Join Now

Sidhi Accident News: शुक्रवार दोपहर को चुरहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमरपुर में बेहदा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बस और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। कार में सवार एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई, जबकि पांच साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं।

बस और कार की आमने-सामने टक्कर

यह दर्दनाक सड़क हादसा चुरहट थाने से 4 किलोमीटर दूर हुआ। चार लोगों से भरी एक कार सीधी से रामपुर नैकिन की ओर जा रही थी, जबकि एक प्राइवेट बस रीवा से सीधी की ओर आ रही थी। अमरपुर में बेहदा मोड़ के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को दी सूचना

कुआं इलाके के निवासी और घटना के प्रत्यक्षदर्शी विनय मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंच गए।जब तक वे वहा पहुचे तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी और घायल बच्ची रो रही थी। स्थानीय लोगों ने डायल 112 सेवा के जरिए पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस बुलाई। इसके कुछ ही देर बाद पुलिस और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंच गईं। चुरहट अस्पताल के डॉ. अनूप सिंह ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की। मृतकों की पहचान अनिल तिवारी, मनोरमा तिवारी और सुधीर तिवारी के रूप में हुई है। घायल बच्ची ने अपना नाम रानी तिवारी बताया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Read Also: Shahdol Road Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!