Latest NewsMadhya PradeshRewa news

भाजपा नेता और पूर्व विधायक का निधन, भोपाल के अस्पताल में चल रहा था इलाज

BJP Leader Passed Away: लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व विधायक यादवेन्द्र सिंह ने भोपाल के एक निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस.

WhatsApp Group Join Now

BJP Leader Passed Away: मध्यप्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है. सतना जिले के नागौद क्षेत्र के पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता यादवेन्द्र सिंह (Yadvendra Singh Satna) का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और भोपाल के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. शनिवार, 14 मार्च को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.

पूर्व विधायक के निधन की खबर जैसे ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों को मिली, क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी. उनके समर्थक और राजनीतिक सहयोगी बड़ी संख्या में उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर शनिवार रात तक उनके गृह ग्राम कचनार (जिला सतना) लाया जाएगा, जहां रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

नागौद से विधायक रह चुके थे यादवेन्द्र सिंह

भाजपा नेता और पूर्व विधायक का निधन, भोपाल के अस्पताल में चल रहा था इलाज

यादवेन्द्र सिंह सतना (Yadvendra Singh Satna) जिले की नागौद विधानसभा सीट से विधायक रह चुके थे. उन्होंने वर्ष 2013 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने में सफलता हासिल की थी. बाद में टिकट कटने से नाराज होकर उन्होंने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया था.

Mp News: पंचायत शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के समान मिलेगा वेतनमान

नागौद क्षेत्र में उनकी पहचान एक सरल और जनसरोकारों से जुड़े नेता के रूप में थी. क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं को लेकर वे हमेशा सक्रिय रहते थे. उनके निधन पर भाजपा नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह सहित कई राजनीतिक और सामाजिक व्यक्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

भोपाल नगर निगम में करोड़ों का फर्जी बिल घोटाला, लोकायुक्त ने रिकॉर्ड जब्त कर शुरू की जांच

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!