Madhya PradeshRewa news

Manish Patel Rewa Controversy: मनीष पटेल रीवा के वीडियो पर विवाद, कार्यवाही की मांग..

Manish Patel Rewa Controversy: बघेली कंटेंट क्रिएटर मनीष पटेल रीवा के विवादित वीडियो से बवाल, सामाजिक संगठनों ने की कार्यवाही की मांग

WhatsApp Group Join Now

Manish Patel Rewa Controversy: रीवा में बघेली और कॉमेडी के नाम पर फूहड़ता परोसरे वाले मनीष पटेल रीवा के एक वीडियो पर विवाद बढ़ गया है, आपको बता दें कि रीवा के रहने वाले मनीष पटेल जो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कॉमेडी वीडियो बनाते हैं लेकिन बीच-बीच में मनीष पटेल के द्वारा कुछ ऐसे वीडियो भी बनाए जाते हैं जिससे विवाद की स्थिति खड़ी हो जाती है.

कॉमेडी के नाम पर फूहड़ता.!

कंटेंट क्रिएटर मनीष पटेल के द्वारा कभी देश के सैनिकों की पत्तियों पर अभद्र वीडियो बनाकर ऐसा साबित किया जाता है की जवानों की पत्नियाँ उनकी गैर मौजूदगी में आपत्तिजनक कृत्य करती हैं और कभी समाज के एक वर्ग को टारगेट किया जाता है.

ALSO READ: IAS Manoj Srivastava Statement: ब्राह्मणों पर एमपी के पूर्व अपर मुख्य सचिव के बयान से खलबली

मनीष पटेल रीवा के वीडियो पर छिड़ा विवाद

कंटेंट क्रिएटर मनीष पटेल के द्वारा हाल ही में एक वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है, जिसका शीर्षक काफी आपत्तिजनक है इसके अलावा वीडियो में भी आपत्तिजनक बातें बोली जा रही है, मनीष पटेल के इस वीडियो पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है, सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध किया और कार्यवाही की मांग की है.

वीडियो पर पहले भी हो चुका है बवाल

वीडियो बनाकर सैनिकों की पत्तियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मनीष पटेल रीवा पहले भी विवादों में आ चुके हैं, इस वीडियो पर सैनिकों की पत्नियों को लेकर अनुचित टिप्पणी की गई थी, जिसके बाद पूर्व सैन्य संगठन, करणी सेना और रॉयल राजपूत के पदाधिकारी ने इसकी शिकायत की थी और फिर मनीष पटेल रीवा बैक फुट पर आकर माफी मांगने को मजबूर हो गए थे.

ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज पुलिस अधीक्षक ने दो फरार आरोपियों पर घोषित किया इनाम

सामाजिक संगठनों ने जताया विरोध

मनीष पटेल रीवा (Manish Patel Rewa) द्वारा हाल ही में पोस्ट किए गए वीडियो पर विरोध बढ़ता चला जा रहा है, ब्राह्मण संगठनों ने इस पर आपत्ति जाहिर की है और वीडियो को डिलीट कर माफी मांगने की बात कही है.

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!