Business NewsmauganjRewa news

MP Board Exam 2026: रीवा और मऊगंज में बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, 94 केन्द्रों में होगी बोर्ड परीक्षा

MP Board Exam 2026: मऊगंज रीवा जिले में बोर्ड परीक्षा (MPBSE) की पूरी तैयारी, रीवा में 9 और मऊगंज जिले में 4 परीक्षा केंद्र संवेदनशील

WhatsApp Group Join Now

MP Board Exam 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं, इसे लेकर मऊगंज और रीवा जिलों में प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं, दोनों जिलों को मिलाकर कुल 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था लागू की गई है.

रीवा और मऊगंज जिले में कुल 94 परीक्षा केंद्र

सोमवार शाम मऊगंज कलेक्ट्रेट कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रीवा जिला शिक्षा अधिकारी (Rewa DEO) रामराज मिश्रा ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली गई हैं, उन्होंने बताया कि रीवा और मऊगंज जिलों में कुल 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 23 केंद्र मऊगंज जिले में स्थित हैं.

ALSO READ: Online Gaming Addict नाबालिग बेटे की खतरनाक लत, 15 लाख के गहने चोरी

संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी – MP Board Exam 2026

जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार रीवा जिले में 9 और मऊगंज जिले में 4 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, मऊगंज जिले के संदीपनी हाई स्कूल मऊगंज, एमरल्ड हाई स्कूल हनुमना, सरस्वती हनुमना और कन्या हाई स्कूल नईगढ़ी  सहित रीवा के 9 परीक्षा केन्द्रों को संवेदनशील केंद्रों की श्रेणी में रखा गया है, इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ सतत निगरानी की व्यवस्था की गई है और प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष निगरानी रहेगी.

उन्होंने बताया कि रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल और मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन के निर्देशानुसार केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष, कलेक्टर प्रतिनिधि और प्रेक्षकों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है, सभी अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है, परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रश्न पत्रों को संबंधित पुलिस थानों में सुरक्षित रूप से पहुंचाया गया है.

ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज जिले में कुर्मी समाज के संभागीय अधिवेशन में मृत्यु भोज और कर्मकांड का विरोध..?

53,821 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

इस वर्ष एमपी बोर्ड परीक्षा (MP Board Exam 2026) में हाई स्कूल के 29,653 और हायर सेकेंडरी के 24,168 छात्र कुल 53,821 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, साथ ही उड़नदस्ते और जांच दल समय-समय पर निरीक्षण करेंगे, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा सके.

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!