Ladli Behna Yojana: इस दिन आएगी लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त
लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 33वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है. जल्द ही लाडली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि ट्रांसफर की जाएगी.

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना के तहत वर्तमान में मध्यप्रदेश की लगभग 1.26 करोड़ महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हर महीने सिंगल क्लिक के जरिए लाडली बहनों के खातों में 1500 रुपये की राशि भेजते हैं. फरवरी माह की 33वीं किस्त अब जारी होना बाकी है, जिसका लाडली बहनें बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. आइए जानते हैं कि यह किस्त कब जारी की जाएगी.
इस दिन आएगी Ladli Behna Yojana की 33वीं किस्त
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 फरवरी को खंडवा जिले के दौरे पर रहेंगे. इसी कार्यक्रम के दौरान लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं के खातों में 33वीं किस्त के 1500 रुपये सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें: Mauganj Rojgar Mela: मऊगंज जिले में लगने जा रहा रोजगार मेला, 12 कंपनियों द्वारा होगा युवाओं का चयन
सरकार की ओर से हर महीने तय समय पर यह राशि भेजी जाती है ताकि महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिल सके. योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक खर्चों में मदद पहुंचाना है. 33वीं किस्त जारी होते ही करोड़ों महिलाओं को सीधे लाभ मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Ujjain Car Mela 2026: वाहन खरीद पर मिलेगी 50 प्रतिशत टैक्स छूट, इस दिन से शुरू होगा मेला





