BJP internal conflict: बीजेपी में कुछ भी ठीक नही, MP में 2 विधायक आमने-सामने
भाजपा में इस समय जो अंदरूनी कलह चल रही है वो अब आमने-सामने आ रही है. त्योंथर और मनगवां विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज और नरेंद्र प्रजापति के बीच एक सरकारी भूमि के मुद्दे को लेकर विवाद (BJP internal conflict) ने अब सियासी हलचल तेज कर दी है.

BJP internal conflict: मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र में सत्तापक्ष के विधायकों के बीच इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. नरेंद्र प्रजापति और सिद्धार्थ तिवारी राज के बीच बढ़ती तकरार ने सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. हालिया घटनाक्रम ने इस विवाद को खुलकर सामने ला दिया है, जिससे क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.
कॉलेज की जमीन पर सवाल पर बवाल
यह विवाद तब बढ़ गया जब नरेंद्र प्रजापति ने सिद्धार्थ तिवारी के संस्थान से जुड़े एक कॉलेज के आसपास की सरकारी जमीन को लेकर सवाल खड़ा कर दिया. नरेंद्र प्रजापति ने सरकार से सीमांकन को लेकर प्रश्न पूछते हुए स्पष्ठ जानकारी मांगी.
यह भी पढ़ें: MP board paper leak: एमपी में 10 वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक, टीचर सस्पेंड
BJP internal conflict: विपक्ष हुआ बेरोजगार
जब यह मामला सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो चारों तरफ घमासान मच गया. आज यह हाल है कि विपक्ष बेरोजगार हो गया है क्योंकि विपक्ष की भूमिका पक्ष के नेता ही निभा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Mauganj News: मूसा गैंग के बाद मऊगंज विधायक को फोन कॉल से डर.! निज सचिव ने थाने में लिखाई रिपोर्ट
मीडिया से बात करते हुए नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कॉलेज के आसपास की जमीन सरकारी है, इसलिए उन्होंने सीमांकन की मांग उठाई है. उनका कहना है कि यह जनहित से जुड़ा मुद्दा है और इस मामले में पारदर्शिता जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Maihar crime news: जंगल मे मिला वीक्षिप्त महिला का जला हुआ शव, हत्या से इलाके में हड़कंप





