Madhya Pradesh

AIIMS Bhopal की भूलभूलैया से राहत!, GPS से मिलेगा डॉक्टर तक पहुंचने का सही रास्ता

AIIMS Bhopal में अब नहीं भटकेंगे मरीज, QR कोड और ऐप की मदद से सही विभाग तक पहुंचना होगा आसान.

WhatsApp Group Join Now

AIIMS Bhopal: एम्स की भूलभुलैया के कारण मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. मरीजों को डॉक्टरों के केबिन पहुंचने के लिए एवं पर्चा बनवाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,

लेकिन अब मोबाइल ऐप और क्यूआर कोड आधारित स्मार्ट मार्गदर्शन प्रणाली शुरू की जाएगी जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, उन्हें भटकना नही पड़ेगा. क्यूआर कोड स्कैन करते ही मरीजों को सीधा विभाग और वार्ड तक पहुंचने का सीधा रास्ता दिखने लगेगा.

इसके लिए एम्स भोपाल ने आईआईटी इंदौर की दृष्टि टीम के साथ मिलकर स्मार्ट मार्गदर्शन प्रणाली विकसित करने की पहल की है. इस प्रणाली से एस्प परिसर की जटिलता से लोगों को राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Rewa News: मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति पर बार-बार पैसे मांगने का आरोप, संगठन मंत्री को लिखा पत्र

अब एम्स भोपाल में QR Code स्कैन करते मिलेगा सही रास्ता

स्मार्ट मार्गदर्शन प्रणाली के लिए प्रमुख प्रवेश द्वारों और कई अहम स्थानों पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे. जब आप क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे तो स्कैन करते इंटरैक्टिव मैप ओपन हो जाएगा जो आपको कदम-कदम पर सही दिशा बताएगा.

यह भी पढ़ें: Rewa Lokayukta Action: रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही, उप निरीक्षक के कहने पर 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते वाहन चालक ट्रैप

AIIMS Bhopal: अब बुजुर्ग, दिव्यांगों और गंभीर मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

एम्स प्रवक्ता डॉ केतन मेहरा ने कहा इस सिस्टम को आईआईटी इंदौर के साथ मिलकर विकसित किया जा रहा है. अप्रैल के अंत तक इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू कर लिया जाएगा. इस सिस्टम के शुरू होने से गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को बड़ी राहत मिलेगी साथ ही बड़े अस्पताल को लेकर झिझक कम होगी.

यह भी पढ़ें: MP News: 6 साल में 2.70 लाख महिलाएं और लड़कियां लापता, मध्य प्रदेश विधानसभा में डराने वाले आकंड़े

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!