Madhya Pradesh

Singrauli News: सिंगरौली पुलिस की कार्रवाई, 2 लाख रुपए की चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

Singrauli News: सिंगरौली जिले के बरगवां इलाके में स्थित मझौली में एक कियोस्क की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी के पैसों से एक नई Apache बाइक और एक पुरानी टाटा इंडिका विस्टा कार खरीदी थी। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और आरोपियों को अदालत के सामने पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

मझौली निवासी रामजनम बैस ने 5 सितंबर, 2026 को बरगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कियोस्क की दुकान के काउंटर से नकदी चोरी हो गई है। जांच में पता चला कि दुकान का ताला तोड़कर 2 लाख रुपये चुराए गए थे।

मोटरसाइकिल और पुरानी कार की खरीदारी

बरगवां पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मिली जानकारी और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने 15 अक्टूबर को बड़ोखर से लखराम उर्फ पिंटू बियार (32) और नीरज कुमार साकेत (21) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि लखराम ने 50,000 रुपये में एक Apache बाइक खरीदी थी जबकि नीरज ने 95,000 रुपये में एक पुरानी टाटा इंडिका विस्टा कार खरीदी थी।

चोरी के पैसों से खरीदे गए वाहनों को पुलिस ने किया जब्त

बरगवां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मझौली के एक कियोस्क में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए दो लोगों से पूछताछ के बाद चोरी के पैसों से खरीदे गए वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों को अदालत के सामने पेश किया जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।

Read Also: MP Road Accident: भोपाल से खाटू श्यामजी जा रहे श्रद्धालुओं की मिनीबस कोटा में हादसे का शिकार, 8 की मौत

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!