Madhya Pradesh

Jhabua News: पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, एक ही परिवार के होने की जानकारी

WhatsApp Group Join Now

Jhabua News: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में एक पेड़ से लटके युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतकों की पहचान खेड़ा गांव के नाहरखोदरा फलिया के रहने वाले आशा पिता छितू भूरिया (18) और अजय पिता मन्नू भूरिया (19) के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार वे एक ही परिवार के सदस्य थे।

घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की विस्तृत जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Read Also: Annuppur Accident News: लोको ट्रेन और पिकअप में भीषण टक्कर, ड्राईवर की मौत, 6 घायल

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!