Madhya Pradesh

उज्जैन में डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से मिले CM मोहन यादव, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर हुई चर्चा

WhatsApp Group Join Now

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 10 नवंबर को उज्जैन में बोहरा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान, आध्यात्मिक गुरु ने मुख्यमंत्री को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और मध्य प्रदेश की निरंतर प्रगति के साथ साथ वहां के लोगों की खुशी, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए दी शुभकामनाएं

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी पहलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मध्य प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन ने उज्जैन शहर के कायाकल्प और सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और विशेष रूप से 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारियों का उल्लेख किया। इसके अलावा उन्होंने राज्य की प्रगति और उज्जैन के विकास के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की सराहना

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें राज्य में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं और जन-कल्याणकारी पहलों के बारे में जानकारी दी। इसके जवाब में सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में चल रहे विकास कार्यों और शहर के कायाकल्प के लिए किए जा रहे प्रयासों की भरपूर सराहना की।

Read Also: शहडोल में खौफनाक हादसा! पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 नाबालिग, 3 की मौत

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!