Madhya Pradesh

MP Lokayukta Raid: छिंदवाड़ा में वन विभाग के SDO के घर लोकायुक्त का छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच

WhatsApp Group Join Now

MP Lokayukta Raid: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। वन विभाग के सब-डिविजनल ऑफिसर (SDO) संजू कुमार शर्मा पर अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति जमा करने के आरोप लगे थे। जिसके बाद भोपाल लोकायुक्त की एक विशेष टीम ने उनके आवास पर छापेमारी की। शहर की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित उनके घर पर आज सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई से वन विभाग और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

प्रोफेसर कॉलोनी स्थित आवास पर तलाशी

मिली जानकारी के अनुसार, वन अधिकारी संजू कुमार शर्मा अभी पचमढ़ी में SDO के पद पर कार्यरत हैं। प्रोफेसर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर तलाशी चल रही है। भोपाल लोकायुक्त की टीम ने पूरी गोपनीयता के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम वहां मिली संपत्ति, बैंक खातों, नकदी और गहनों से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है।

Read Also: MP Milk Price Hike: MP में सांची दूध हुआ महंगा, आज से लागू हुई नई कीमतें, जानिए अब कितने रुपये में मिलेगा दूध

अन्य ठिकानों पर भी तलाशी की जानकारी

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छिंदवाड़ा स्थित आवास के अलावा लोकायुक्त की टीमें इस अधिकारी से जुड़ी अन्य जगहों पर भी एक साथ तलाशी ले रही हैं हालांकि इन जगहों के बारे में अभी कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी संपत्ति की कीमत

यह अभियान उन आरोपों की जांच के लिए शुरू किया गया था जिनमें कहा गया था कि अधिकारी के पास अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति है। दस्तावेजों की जांच के संबंध में लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभी भी जारी है। इस कार्रवाई के दौरान मिली चल-अचल संपत्ति, निवेश और अन्य चीजों की कुल कीमत का आधिकारिक ऐलान पूरी जांच के बाद किया जाएगा।

Read Also: MP New District: मध्य प्रदेश को मिलेगा नया जिला! पिछोर को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, 2027 तक की उम्मीद

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!