Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Madhya Pradesh

MP News: काफिला रोककर चाय बनाने पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का दिखा अलग अंदाज काफिला रोक कर बनाई चाय, बोले हमारी भी दुकान हुआ करती थी

WhatsApp Group Join Now

MP News: लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार शुरू हो गया है इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक अलग अंदाज देखने को मिला है. मोहन यादव ने अपने काफिले को रोक कर गाड़ी से उतरते हुए खुद चाय की दुकान पर पहुंचे और अपने हाथों से चाय बनाई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

MP News: मऊगंज से पद्मेश गौतम और मैहर से धर्मेश घाई बने कांग्रेस जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यालय से जारी हुई जिला अध्यक्षों की सूची

दरअसल एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार करने धार जिला पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने मनावर के बलीपुर ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 गजानंद जी महाराज के 104 वे जन्मोत्सव पर मूर्ति के दर्शन और पूजा अर्चना करने पहुंचे हुए थे. इसी दौरान वह बीच में अपने काफिले को रोककर चाय की दुकान पर पहुंच गए उन्होंने अपने हाथों से चाय बनाई.

मीडिया कर्मियों ने जब मुख्यमंत्री मोहन यादव से सवाल किया कि चाय ने पूरे देश की तस्वीर बदल दी एक चाय वाला प्रधानमंत्री बना आप भी चाय बना रहे हैं इस सवाल के जवाब पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी भी दुकान थी. पहले हम भी दुकान में चाय और नाश्ता बनाया करते थे. आज वह दिन याद कर रहा हूं तो आनंद आता है. इसके बाद मुख्यमंत्री धार के धर्मपुरी पहुंचे जहां आदिवासी नृत्य दल के साथ छतरी घूमते हुए भी नजर आए.

MP News: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने पाठ्य पुस्तकों में किया बड़ा बदलाव, अब बच्चों को पढ़ाया जाएगा परशुराम का पाठ

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!