Madhya PradeshRewa news

Fertilizer E-Token: रीवा संभाग के किसानों को घर बैठे मिलेगा खाद का ई-टोकन, अब लाइन लगने की जरूरत नहीं, 

Rewa News: रीवा संभाग में 9 जनवरी से ई-टोकन प्रणाली (Fertilizer E-Token) लागू, अब किसान मोबाइल और कॉमन सर्विस सेंटर से अपना ई-टोकन ले सकतें हैं, अब किसान पोर्टल में ही बिक्री केन्द्रों में खाद की मात्रा देख सकतें हैं.

WhatsApp Group Join Now

Fertilizer E-Token: रीवा के किसानों को अब से खाद वितरण के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिलने वाली हैं. किसानों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है. अब किसानों को परेशानियों से राहत देने के लिए ई-टोकन प्रणाली लागू की गई है.

इसके तहत किसानों को अब खाद लेने के लिए खरीदी केंद्रों पर लाइन लगाने की जरुरत नही पड़ेगी. किसान घर बैठे ही मोबाइल या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से अपना ई-टोकन प्राप्त कर सकेंगे.

किसानों को जमीन के रकबे के अनुसार मिलेगा खाद

ई-टोकन (Fertilizer E-Token) प्रणाली में किसानों द्वारा दर्ज किए गए जमीन के रकबे के अनुसार ही खाद दी जाएगी. जारी ई-टोकन तीन दिन तक ही वैध रहेगा. किसान पोर्टल पर ही खाद बिक्री केंद्रों  में उपलब्ध खाद की मात्रा को देख सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Indore Accident News: ट्रक में घुसी तेज रफ़्तार कार, पूर्व मंत्री की बेटी समेत 3 की मौत

आज 9 जनवरी से लागू होने जा रही ई-टोकन (Fertilizer E-Token) व्यवस्था

विपणन संघ के संभागीय प्रभारी नेहा पीयूष तिवारी ने जानकारी दी कि रीवा संभाग के सभी जिलों में 9 जनवरी से ई-टोकन (E-Token) के माध्यम से खाद वितरित की जाएगी. किसानों को ई-टोकन लेने के लिए ई-टोकन पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा.

यह भी पढ़ें: किसानों के खाते में कब आएंगे PM Kisan Yojana के 2 हजार रुपये? जानिए तारीख और नए नियम की पूरी जानकारी

खाद बिक्री केंद्रों में स्टॉक की स्थिति

उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि 8 जनवरी की स्थिति में 2255 टन यूरिया, 4484 टन डीएपी, 4015 टन एनपीके, 16 टन एमओपी, 3005 टन सिंगल सुपर फास्फेट, सहकारी समितियों, विपणन संघ और निजी विक्रेताओं के पास उपलब्ध है. अब तक जिले में 16395 टन यूरिया,

6529 टन डीएपी सहित अन्य खाद का वितरण किया जा चुका है. जिले में 7 डबल लॉक केंद्र और 148 सहकारी व निजी विक्रेता प्रतिदिन खाद का वितरण कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Mauganj News: मऊगंज जिले में एक संदिग्ध ईमेल से हड़कंप, न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी.!

प्रतिदिन जारी होंगे 300 खाद ई-टोकन

प्रत्येक डबल लॉक केंद्र से प्रतिदिन 300 ई-टोकन जारी किए जाएंगे. किसान सहकारी समिति या नजदीकी निजी विक्रेता से खाद प्राप्त कर सकेंगे.

 

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!