MP Weather Update: मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 23 अक्टूबर तक बदलेगा मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई के बाद मौसम में काफी बदलाव आया है। सुबह और शाम के समय अब हल्की ठंड महसूस होने लगी है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य के कई जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। मौसम विभाग ने 21 अक्टूबर को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और आंधी तूफान की संभावना जताई है।
इन जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार, आज मध्य प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद है, जो तेज झोंकों के दौरान 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग ने मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, शाजापुर, इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा और छिंदवाड़ा सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भी बारिश और आंधी तूफान की संभावना है। इन इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
यह स्थिति कब तक बनी रहेगी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में 23 अक्टूबर तक बारिश जारी रह सकती है। पूर्वी क्षेत्र में 21 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसके बाद मौसम साफ हो सकता है। खराब मौसम और बारिश के कारण अगले पांच दिनों में राज्य भर में न्यूनतम तापमान में लगभग 2°C की गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी।
मौसम विभाग का नागरिकों को सलाह
मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि आंधी तूफान के दौरान वे किसी सुरक्षित जगह पर रहें। पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण लेने से बचें और खुले मैदानों में जाने से बचे।
Read Also : MP News: भोपाल पहुंचा 250 करोड़ रूपये का आलीशान जेट, CM मोहन यादव करेंगे इस्तेमाल






One Comment