Madhya PradeshRewa news

Rewa Night Club में गोलियों की तड़तड़ाहट, कर्मचारी के पेट मे लगी 2 गोली, हालत गंभीर

रीवा शहर के बीच में स्थित Rewa Night Club में देर रात बिल्डिंग के मालिक एलवी सिंह द्वारा नशे की हालत में नाईट क्लब के कर्मचारी पर जानलेवा हमला किया गया. जिसमे से 2 गोली जमुना सिंह के पेट मे लगी. जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

WhatsApp Group Join Now

रीवा न्यूज़: शहर के बीच मे स्थित Rewa Night Club में देर रात, सरेआम गोलियां बरसाई गई. इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमे आरोपी बेखौफ होकर फायरिंग करता हुआ देखा जा सकता है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सिविल लाइन थाना अंतर्गत पड़रा की है, जहां नाईट क्लब बियर बार मे गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया.

पेट को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली 

बताया जा रहा कि उसी बिल्डिंग के मालिक एलवी सिंह द्वारा बियर बार के कर्मचारी पर जनलेवा हमला किया गया. घटनास्थल में मौजूद लोगों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बार के कर्मचारी पर तीन राउंड गोली मारी गई. इस फायरिंग में दो गोलियां जमुना सिंह के पेट को चीरते हुए बाहर निकल गई. जिसके बाद कर्मचारी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है.

ALSO READ: Fake High Security Number Plates लगवाने वालों पर होगी कर्रवाई, परिवहन विभाग रखेगा नजर

सीसीटीवी फुटेज में दनादन फायरिंग करता दिखा आरोपी

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी एलवी सिंह बिना किसी डर के गोली पे गोली चला रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत एक्टिव हुई. राजीव पाठक, सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा और गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव की संयुक्त टीम ने शहर के चप्पे-चप्पे में दविश दी और आरोपी को गिरफ्तार किया.

ALSO READ: MP News: सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा, एमपी के इस जिले में 100 एकड़ की भूमि में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क

काफी मशक्कत के बाद पकड़ा गया आरोपी

जब आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस उसके घर गई तो आरोपी के परिजनों ने पुलिस का काफी विरोध किया. लेकिन पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने आरोपी द्वारा इस्तेमाल की गई पिस्टल को भी अपने कब्जे में ले लिया है. सिबिल लाइन पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और विवाद की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है.

ALSO READ: Indore News: महू आर्मी क्षेत्र में बड़ा धमाका, भेड़ चराने गए 15 साल के किशोर की मौत

जरूर पढिए

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!